Move to Jagran APP

Balia Loksabha Result : बलिया लोकसभा से भाजपा के वीरेंद्र सिंह मस्‍त ने जीत हासिल की

वीरेंद्र सिंह मस्त (भाजपा) को 461919 मत सनातन पांडेय (सपा) को 448193 मत हासिल हुआ है 13726 से वीरेंद्र सिंह मस्त आगे रहे।

By Abhishek SharmaEdited By: Published: Thu, 23 May 2019 07:48 AM (IST)Updated: Thu, 23 May 2019 09:02 PM (IST)
Balia Loksabha Result : बलिया लोकसभा से भाजपा के वीरेंद्र सिंह मस्‍त ने जीत हासिल की

बलिया, जेएनएन।  महर्षि भृगु की धरती बलिया मस्त-मस्त हो चुकी है। यहां के मतदाताओं ने दोबारा भाजपा पर भरोसा जताया है। वीरेंद्र सिंह मस्त को पार्टी ने भदोही से हटाकर बलिया से चुनाव लड़ाया था। वह इसी जिले के दोकटी गांव के निवासी भी हैं। यहां उनकी सीधी टक्कर सपा-बसपा गठबंधन के सनातन पांडेय से थी। हलांकि मतगणना में दोनों ही प्रत्याशी नीचे-ऊपर आते जाते रहे लेकिन अंतत: मस्त से सनातन पांडेय को पटकनी दे दी। युवा तुर्क के गढ़ बलिया में दोबारा भाजपा को लगातार विजय मिलने पर पार्टी के सभी कार्यकर्ता और समर्थक उछल पड़े। ढ़ोल-ताशे के धुन पर युवा थरकने लगे। हर विधान सभा में जश्न मनाया जाने लगा। भाजपा के मस्त ने लोकसभा में कुल 461919 वोट पाया हैं, वहीं दूसरे नंबर पर रहे सपा के सनातन पांडेय को 448193 मत मिले। भाजपा के वीरेंद्र सिंह मस्त 13726 मतों से चुनाव जीत चुके हैं 

loksabha election banner

गुरुवार शाम सात बजे तक चुनाव परिणाम घोषित होते ही लोकसभा बलिया को नया सांसद मिल गया। बलिया लोकसभा सीट के लिए सातवें चरण में 19 मई को 52.50 फीसद मतदान हुआ था। जबकि पिछली लोकसभा में भाजपा प्रत्‍याशी रहे भरत सिंह ने कुल 20 फीसद मत हासिल किया था। सुबह से ही मतगणना स्‍थल पर सुरक्षाकर्मियों, मतगणना कर्मियों और प्रत्‍याशियों के समर्थकों की भीड़ लगी रही। हालांकि सबसे पहले डाक से प्राप्‍त मतों की गिनती की गई थी।

----------------------

जानिए कब क्‍या आया परिणाम

6.50 बजे : वीरेंद्र सिंह मस्त (भाजपा) को 461919 मत, सनातन पांडेय (सपा) को 448193 मत हासिल हुआ है। कुल 13726 से वीरेंद्र सिंह मस्त आगे हैं। मतगणना खत्म होने के बाद अब अंतिम घोषणा होना बाकी है।

6.15 बजे : वीरेंद्र सिंह मस्त (भाजपा) को 462096, सनातन पांडेय (सपा) को 448419 मत मिले हैं। भाजपा के वीरेंद्र सिंह मस्त 13177 वोट से आगे चल रहे हैं।

6 बजे : मतगणना के 18 वें चक्र में वीरेंद्र सिंह मस्त (भाजपा) को 461022 मत, सनातन पांडेय (सपा) 447760 मत प्राप्‍त हुए हैं। वहीं भाजपा के वीरेंद्र सिंह मस्त 13262 वोट से आगे चल रहे हैं।

5.50 बजे : कांटे की लड़ाई के बीच भाजपा व सपा समर्थकों में जमकर मारपीट हुई। गठबंधन प्रत्याशी सनातन पांडेय की गाड़ी पर पथराव के बाद सनातन पांडेय को पुलिस ने सुरक्षित बाहर निकाला।

5.25 बजे : 17 वें चरण की मतगणना में वीरेंद्र सिंह मस्त (भाजपा) ने 409790 मत, सनातन पांडेय (सपा) ने 408364 मत हासिल किया है। यहां पर भाजपा के वीरेंद्र सिंह मस्त 1426 वोट से आगे चल रहे हैं।

5.15 बजे : 16 वें चरण की मतगणना में सनातन पांडेय (सपा) 398797, भाजपा से वीरेंद्र सिंह मस्त को 393397 मत मिले हैं। इस तरह सपा के सनातन पांडेय 5400 वोट से आगे चल रहे हैं।

5 बजे : 15 वें चरण की मतगणना में सपा के सनातन पांडेय ने 380970 मत पाकर पहले स्‍थान पर और भाजपा के वीरेंद्र सिंह मस्त 367622 मत पाकर दूसरे स्‍थान पर चल रहे हैं। वहीं सपा के सनातन पांडेय 13348 वोट से आगे चल रहे हैं।

2.40 बजे : 11 वें चरण में वीरेंद्र सिंह मस्त (भाजपा) 263250 मत, सनातन पांडेय (सपा) 245342 मत मिले हैं। इस प्रकार भाजपा के वीरेंद्र सिंह मस्त 17908 वोट से आगे चल रहे हैं।

1.55 बजे : दसवें चरण की मतगणना में भाजपा के वीरेंद्र सिंह मस्त 230127 मत पाकर पहले स्‍थान पर, सपा के सनातन पांडेय 215080 मत पाकर दूसरे स्‍थान पर हैं। वहीं भाजपा के वीरेंद्र सिंह मस्त 15047 वोट से आगे चल रहे हैं।

1.35 बजे : नौंवें चरण की मतगणना में भाजपा के वीरेंद्र सिंह मस्त ने कुल 213834 मत हासिल किए हैं वहीं गठबंधन की ओर से सनातन पांडेय ने 199090 मत हासिल किया है। इस प्रकार से भाजपा के वीरेंद्र सिंह मस्त 14744 वोट से आगे चल रहे हैं।

1.20 बजे : आठवें चरण की मतगणना में वीरेंद्र सिंह मस्त (भाजपा) ने कुल 190707 मत प्राप्‍त किया है वहीं गठबंधन की ओर से सनातन पांडेय ने 176513 मत हासिल किया है। 

11.50 बजे : पांचवें चक्र में बलिया में सनातन पांडेय (सपा) को 135868 मत, भाजपा के वीरेंद्र सिंह मस्त को 97032 मत मिले हैं। इस प्रकार सपा काे 38836 मतों की बढ़त मिल चुकी है।

11.40 बजे : चौथे चरण में वीरेंद्र सिंह मस्त(भाजपा) 50110, सनातन पांडेय (सपा) 75229 मत पा चुके हैं। जबकि सपा ने 25119 मतों से बढ़त बना रखी है।

11.30 बजे : मतगणना में वीरेंद्र सिंह मस्त (भाजपा) को 46304 मत, सनातन पांडेय (सपा) को 72368 मत मिले हैं। इस प्रकार सपा काे 24064 वोट से बढ़त मिल रही है।

11:15 बजे : बलिया लोकसभा में वीरेंद्र सिंह मस्त भाजपा से 35110 मत, सनातन पांडेय-सपा से सपा को 52304 मत मिले हैं। इस प्रकार सपा काे 17194 वोट से बढ़त हासिल हुआ है। 

10.30 बजे : प्रथम चक्र की मतगणना के बाद सपा-बसपा गठबंधन प्रत्याशी सनातन पांडेय भाजपा प्रत्याशी वीरेंद्र सिंह मस्त से आगे चल रहे हैं। यहां पर गठबंधन की ओर से सनातन पांडेय 12234 मत और भाजपा के वीरेंद्र सिंह मस्त 12034 मत पा चुके हैं।

 

 

2014 बलिया लोकसभा परिणाम

चुनाव में भरत सिंह भाजपा की ओर से प्रत्याशी थे जिन्‍होंने 359758 मत पाकर जीत हासिल की थी। जबकि दूसरे स्‍थान पर सपा की ओर से नीरज शेखर ने 220324 मत हासिल किया था वहीं तीसरे स्‍थान पर रहे कौमी एकता दल के अफजल अंसारी ने 163943 मत हासिल किया था।

72-बलिया संसदीय क्षेत्र

1809732

कुल मतदाता

980888

कुल पड़े मत

922634 

पुरुष मतदाता

 531167

पड़े पुरुष मत

817045

महिला मतदाता

449716

पड़े महिला मत

53

अन्य मतदाता

पड़े अन्य मत

 

बलिया लोकसभा के प्रत्‍याशी

बलिया लोकसभा क्षेत्र में 17,92,420 मतदाताओं द्वारा दस प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला किया गया। जिसमें वीरेन्द्र सिंह मस्त भाजपा, सनातन पांडेय सपा, अरविंद भारतीय जननायक पार्टी, गोपाल राम खरवार गोंडवाना गणतंत्र पार्टी, विनोद तिवारी सुभासपा, उदय प्रकाश जनता राज पार्टी, मेजर रमेशचंद्र उपाध्याय अभा हिन्दू महासभा (निर्दल), जन्मेजय भारतीय समाज पार्टी, सीमा चौहान जनता क्रांति पार्टी व ओमप्रकाश निर्दल को अपना वोट मतदाताओं ने दिया था।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.