पंचकोशी यात्रा पहुंची गर्गाश्रम
बलिया: दुबहड़ के चौबे छपरा गांव की ठाकुरबारी से निकली पंचकोशी परिक्रमा यात्रा गुरुवार को सागरपाली स्थति गर्गाुश्रम पर पहुंची। यहां पर क्षेत्रीय जनता ने इस पंचकोशी यात्रा में शामिल भक्तों का भव्य स्वागत किया।
जागरण संवाददाता, बलिया: दुबहड़ के चौबे छपरा गांव की ठाकुरबारी से निकली पंचकोशी परिक्रमा यात्रा गुरुवार को सागरपाली स्थति गर्गाश्रम पर पहुंची। यहां पर क्षेत्रीय जनता ने इस पंचकोशी यात्रा में शामिल भक्तों का भव्य स्वागत किया। वहीं लोगों ने सागरपाली स्टेशन के पास लगे लगे पंचकोशी मेले का लुफ्त उठाया। इस दौरान चहल पहल बनी रही। भृगु-दर्दर क्षेत्र की पंचकोशी परिक्रमा यात्रा भृगु मंदिर से सुबह काल में गाजे बाजे के साथ गर्गाश्रम को रवाना हुई। परम्परानुसार भृगुआश्रम से दतुवन कुल्ला कर अति प्रात: ही पालकी में सवार होने के पूर्व श्रीहरि विष्णु जी उनके द्वारपाल द्वय जय, विजय, कृष्ण, बलराम, माता सीता एवं उनके पुत्र द्वय कुश-लव, शालिग्राम विग्रहों को पुजारी उमेशचन्द्र चौबे ने मंजन कराया। स्नान, कलेवा करने के लिए भगवान श्रीकृष्ण के गुरु गर्ग ऋषि के आश्रम सागरपाली के लिए प्रस्थान कर गए। वहां गंगा-तमसा नदी में स्नान कर सागरपाली रेलवे स्टेशन के सामने लगे मेला परिसर में परिक्रमा कर यात्रियों ने विश्राम किया। शुक्रवार की सुबह गर्गाश्रम से यह यात्रा विमलतीर्थ विमलेश्वर नाथ महादेव देवकली के लिए प्रस्थान कर गई। जहां इस यात्रा का दूसरा पड़ाव होगा। गर्गाश्रम में लगे मेले में दूरदराज के लोग पहुंचे थे। लोगों ने मेले चाट, जलेबी आदि का आनंद भी उठाने का साथ खरीददारी की। प्रधान प्रतिनिधि दाऊ ¨सह अपने सहयोगियों के साथ व्यवस्था में तत्पर रहे। वहीं यात्रा एवं मेले में सुरक्षा के लिए एसआई श्रीकृष्णा यादव दलबल के साथ लगे रहे।