पहराजपुर के राजस्व गांवों में रोपे गए एक हजार पौधे
जागरण संवाददाता, पूर (बलिया) : विकास खंड पंदह अंतर्गत ग्राम पंचायत पहराजपुर के पांच राजस्व ग
By JagranEdited By: Published: Tue, 18 Sep 2018 08:28 PM (IST)Updated: Tue, 18 Sep 2018 08:28 PM (IST)
जागरण संवाददाता, पूर (बलिया) : विकास खंड पंदह अंतर्गत ग्राम पंचायत पहराजपुर के पांच राजस्व ग्राम पहराजपुर, छतरसड़, चकमोती, चकजलाल व चकजिया में व्यापक पैमाने पर करीब एक हजार पौधरोपण किया गया। ग्राम प्रधान सत्येंद्र कुमार ¨सह की देखरेख में हर देव स्थान सहित तमाम सार्वजनिक जगहों पर ग्राम पंचायत के लोगों ने मिलकर पौधरोपण किया। इसके साथ ही पौधों के संरक्षण के लिए लोगों ने संकल्प लिया। सत्येंद्र ¨सह ने कहा कि वृक्ष हमारे जीवन के आधार हैं। पेड़ पौधे धरती पर रहेंगे तभी मानव जीवन रहेगा। इस मौके पर लल्लन तिवारी, लुटावन यादव, डा.फूलेंद्र ¨सह, हरेराम राजभर, राघवेंद्र ¨सह आदि मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें