Move to Jagran APP

स्वयंसेवकों के प्रमुख उत्सवों में एक है गुरु दक्षिणा कार्यक्रम

जागरण संवाददाता दोकटी (बलिया) राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का गुरु दक्षिणा कार्यक्रम महात्मा गांधी इंटर कालेज दलन छपरा परिसर में शनिवार को आयोजित किया गया।

By JagranEdited By: Published: Sat, 27 Jul 2019 10:02 PM (IST)Updated: Sat, 27 Jul 2019 10:02 PM (IST)
स्वयंसेवकों के प्रमुख उत्सवों में एक है गुरु दक्षिणा कार्यक्रम
स्वयंसेवकों के प्रमुख उत्सवों में एक है गुरु दक्षिणा कार्यक्रम

जागरण संवाददाता, दोकटी (बलिया) : राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का गुरु दक्षिणा कार्यक्रम महात्मा गांधी इंटर कालेज दलन छपरा परिसर में शनिवार को आयोजित किया गया। स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए गांव गोरक्षा प्रमुख पूर्वी उत्तर प्रदेश मोहनचंद्र ने कहा कि गुरुदक्षिणा कार्यक्रम स्वयं सेवकों के प्रमुख उत्सवों में से एक है। इस दक्षिणा से संघ के सभी प्रकल्प व संगठन का संचालन होता है। देश के विभिन्न क्षेत्रों में कंदराओं में रहने वाले बंधुओं के लिए चलाए जा रहे सेवा प्रकल्पों पर भी इसी दक्षिणा से कार्य किए जाते हैं, इसलिए सभी स्वयंसेवकों को इसमें बढ़-चढ़कर सहभागिता करनी चाहिए। गुरुदक्षिणा कार्यक्रम में जो समर्पण किया जाता है, वह निस्वार्थ भाव से देश की उन्नति के लिए किया जाता है।

loksabha election banner

सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने कहा कि सनातन धर्म में जनता अपने आय का कुछ प्रतिशत देशहित के लिए समर्पित करती है। इस समर्पण में देश की उन्नति ही है। गुरुदक्षिणा कार्यक्रम का आयोजन सांसद के अनुज कन्हैया सिंह ने किया। सर्वप्रथम भगवाध्वज को गुरु मानकर स्वयं सेवक उनके सामने पुष्प अर्पित किए और समापन से पूर्व प्रार्थना कर ध्वज उतारा गया। अध्यक्षता पूर्व विधायक विक्रमा सिंह ने किया। मुख्य शिक्षक मनोज जी, छितेश्वर मिश्र, धर्मवीर उपाध्याय, दिवाकर तिवारी, संस्कार सिंह, चैतनाथ राम, रामप्रकाश, दिलीप शर्मा सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।

मझौवां प्रतिनिधि के अनुसार आदर्श इंटर कालेज मझौवां में जनपद के आरएसएस के सर सह संचालक योगेंद्र की उपस्थिति में गुरुदक्षिणा कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें सह संचालक डा. वीरबली सिंह, विनोद सिंह, आरके राय, आदित्य नारायण तिवारी, अनमोल सिंह सहित सैकड़ों लोगों ने भाग लिया।

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.