बलिया में छठ पर्व पर जाम से निपटने के लिए यूपी-बिहार के अधिकारियों ने बनाया प्लान
छठ महापर्व के दौरान यातायात सुचारु रखने और जाम से निपटने के लिए यूपी-बिहार के अधिकारियों ने संयुक्त रणनीति बनाई ...और पढ़ें

बलिया में छठ पर्व पर जाम से निपटने को यूपी-बिहार ने बनाई संयुक्त रणनीति।
HighLights
छठ महापर्व पर यातायात सुचारु रखने की संयुक्त रणनीति।
सीमावर्ती नरहीं, बक्सर गोलंबर पर विशेष चेकिंग प्वाइंट।
अवैध शराब तस्करी रोकने को चलेगा विशेष अभियान।
जागरण संवाददाता, नरहीं (बलिया)। छठ महापर्व के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारु रखने और सीमावर्ती क्षेत्रों में जाम की समस्या से निपटने के लिए उत्तर प्रदेश और बिहार के अधिकारियों ने संयुक्त रणनीति तैयार की है। शुक्रवार की शाम सोहांव ब्लॉक के कोरंटाडीह डाक बंगले में दोनों प्रदेशों के अधिकारियों की बैठक हुई।
बैठक में नरहीं बार्डर, बक्सर गोलंबर बार्डर और भांवरकोल-मोहम्मदाबाद बार्डर पर विशेष चेकिंग प्वाइंट बनाने का निर्णय लिया गया। त्योहार के दौरान यहां वाहनों की सघन जांच की जाएगी।
ट्रकों पर गलत नंबर लिखने, नंबर प्लेट पर मिट्टी या कालिख लगाने तथा कपड़े से नंबर छिपाने वाले वाहनों के खिलाफ कार्रवाई होगी। इसके साथ ही सीमावर्ती क्षेत्रों में अवैध शराब की तस्करी रोकने के लिए विशेष अभियान चलाने पर सहमति बनी।
बैठक में एसडीपीओ बक्सर गौरव पांडेय, एसडीएम अविनाश, सीओ बलिया अक्षय कुमार, डीडीओ बक्सर मृत्युंजय, नरहीं थानाध्यक्ष अनुपम, भांवरकोल थानाध्यक्ष राजीव कुमार पांडेय तथा दोनों जिलों के खनन अधिकारी प्रशांत कुमार और सौरभ कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।