हमारी सरकार में भी कम नहीं भ्रष्टाचार : सुरेंद्र ¨सह
भाजपा विधायक सुरेंद्र ¨सह ने कहा है कि हमारी सरकार में भी भ्रष्टाचार कम नहीं हुआ है। जितनी भ्रष्टाचार पिछली सरकारों में थी, उतना भ्रष्टाचार अभी भी है। मेरी पार्टी की सरकार है फिर भी इस सत्य को स्वीकार करने में कोई हिचक नहीं है। विधायक मंगलवार को शुभनथही में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने स्वीकार किया कि अभी भी समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का पूरा लाभ नहीं पहुंच रहा है। मैं जब से विधायक हुआ हूं, तब से लगातार भ्रष्टाचार से लड़ रहा हूं।
जासं, बैरिया (बलिया): भाजपा विधायक सुरेंद्र ¨सह ने कहा है कि हमारी सरकार में भी भ्रष्टाचार कम नहीं हुआ है। जितनी भ्रष्टाचार पिछली सरकारों में थी, उतना भ्रष्टाचार अभी भी है। मेरी पार्टी की सरकार है फिर भी इस सत्य को स्वीकार करने में कोई हिचक नहीं है। विधायक मंगलवार को शुभनथही में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने स्वीकार किया कि अभी भी समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का पूरा लाभ नहीं पहुंच रहा है। मैं जब से विधायक हुआ हूं, तब से लगातार भ्रष्टाचार से लड़ रहा हूं। भ्रष्टाचार से लड़ना एक धर्मयुद्ध जैसा हो गया है, जिसमें अपनों से लड़ना पड़ रहा है। विधायक ने जोर देकर कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई जारी रहेगी। बैरिया विधान सभा क्षेत्र में भ्रष्ट सरकारी सिस्टम को ठीक करने के लिए मेरी लड़ाई जारी रहेगी।