देश के सबसे बड़े हीरो के साथ खड़ा है निरहुआ
भोजपुरी फिल्म स्टार व आजमगढ़ के बीजेपी प्रत्याशी दिनेशलाल निरहुआ ने कहा कि निरहुआ किसी से डरने वाला नहीं है। आज देश के सबसे बड़े हीरो के साथ खड़ा हूं हिदुस्तानी बनकर किसी जात-पात व धर्म के नाम पर नहीं। सच्चा हिदुस्तानी बनकर सच्चा सपूत व भारत मां के लाल के साथ खड़ा हूं
जागरण संवाददाता, बिल्थरारोड (बलिया) : भोजपुरी फिल्म स्टार व आजमगढ़ के बीजेपी प्रत्याशी दिनेशलाल निरहुआ ने कहा कि निरहुआ किसी से डरने वाला नहीं है। आज देश के सबसे बड़े हीरो के साथ खड़ा हूं, हिदुस्तानी बनकर, किसी जाति-पाति व धर्म के नाम पर नहीं। सच्चा हिदुस्तानी बनकर सच्चा सपूत व भारत मां के लाल के साथ खड़ा हूं और पूरा देश एकबार फिर से नरेंद्र मोदी को पीएम बनाना चाहता है।
निरहुआ शुक्रवार की दोपहर बाद करीब साढ़े चार बजे बिल्थरारोड के भीमपुर स्थित एक कालेज परिसर में जनसभा को संबोधित कर रहे थे जहां सलेमपुर प्रत्याशी रविद्र कुशवाहा के पक्ष में जनमत देने को भोजपुरी भाषा में अपील की। कहा कि आजमगढ़ में केहू के टिकही ना देनी। आजमगढ़ में अखिलेश यादव के खिलाफ चुनाव लड़ने पर कुछ यादव समाज के लोगों ने अंगुली उठाई। हुंकार भरा कि गर्व से कहो हम भारत के चौकीदार है। हम तो भारत के सबसे बड़े सपूत के साथ खड़े है और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व सीएम अखिलेश यादव गठबंधन कर राहुल गांधी को पीएम बनाना चाहते है। अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए कहा कि अखिलेश इतने घमंड में है कि अपने पिता की भी बात नहीं मानी और बसपा से गठबंधन कर लिए। साइकिल पर हाथी सवार है और साइकिल अब हाथी के बोझ से हिल भी नहीं रही।
निरहूआ ने कहा कि पहले सिर्फ अमीर के घर ही गैस चूल्हा होता था कितु पीएम मोदी ने हर घर में गैस चूल्हा व सिलेंडर पहुंचवाया। देश के किसान, सीमा के जवान और हर वर्ग के बारे में सोचने वाले नरेंद्र मोदी अब तक के इकलौते पीएम है। मंच से लोगों का जमकर उत्साहवर्द्धन के साथ ही भोजपुरी फिल्मी डायलाग से मनोरंजन भी किया। भोजपुरी भाषा की पैरवी करते हुए कहा कि भोजपुरी भाषा हमारी मां की भाषा है और देश की तरक्की होगी तो इस भाषा की भी तरक्की होनी चाहिए। भोजपुरी गाना गाकर लोगों से अपील किया कि चाहे रहिए दिल्ली, मुंबई, चाहे रहिए मसूरी में, लिखह-पढि़ह कवनो भाषा-बतियइह भोजपुरी में..। इसके पूर्व प्रत्याशी सांसद रविद्र कुशवाहा ने अपने कार्यकाल में हुई कमियों के लिए सार्वजनिक रूप से माफी मांगी। जनसभा को भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह, विधायक धनंजय कन्नौजिया, नपं चेयरमैन दिनेश गुप्ता, दिनेश्वर सिंह, प्रमोद सिंह, शेषनाथ आचार्य, सूर्य प्रकाश सिंह आदि ने संबोधित किया। इस दौरान भाजपा नेता विनय सिंह, पिक्की वर्मा, निखिल सिंह बिट्टू, आशुतोष सिंह भुआल, पंकज मोदी, देवेंद्र गुप्ता, मृत्युंजय गुप्ता, अमित जायसवाल, उपेंद्र गुप्ता, अशोक, विश्राम सिंह आदि मौजूद थे। हमार फिल्म व राजनीतिक गुरु बलिया क आलोक सिंह : दिनेशलाल
मंच पर आते ही भोजपुरी कलाकार दिनेश लाल निरहू ने कहा कि भोजपुरी में हमार गुरु बलिया जनपद के बिल्थरारोड के ही मूल निवासी व भोजपुरी फिल्म प्रोड्यूसर आलोक सिंह हवे। भोजपुरी में ही लोगों से परिचय कराते हुए कहा कि सीएम योगी से पहली मुलाकात में भी मैंने बताया कि फिल्म जगत में इन्होंने इस गरीब के बेटे का साथ दिया और राजनीति में भी मुझे ले आए है। आजमगढ़ के चुनाव में भी लगातार साथ में रहे। फिल्म व राजनीति दोनों में आलोक सिंह हमारे गुरु हैं।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप