जिला अस्पतालों की व्यवस्था बेहतर बनाने को होंगे जरूरी उपाय
जागरण संवाददाता बैरिया (बलिया) जिला पंचायत के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण समिति की अध्यक्ष गीत
By JagranEdited By: Published: Sun, 24 Oct 2021 06:25 PM (IST)Updated: Sun, 24 Oct 2021 06:25 PM (IST)
जागरण संवाददाता, बैरिया (बलिया) : जिला पंचायत के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण समिति की अध्यक्ष गीता सिंह ने कहा है कि जनपद के सरकारी अस्पतालों की व्यवस्था बेहतर बनाने के लिए जरूरी उपाय होंगे। लगातार अस्पतालों का निरीक्षण व व्यवस्था की जांच की जाएगी। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों व शासन से समन्वय स्थापित कर बेहतर व्यवस्था के लिए प्रयास किया जाएगा। विगत दिवस जिला पंचायत सदस्य गीता सिंह को जिला पंचायत द्वारा स्वास्थ्य व परिवार समिति का अध्यक्ष बनाया गया है। इसके बाद क्षेत्र के सरकारी अस्पतालों की व्यवस्था देखने के क्रम में वे बैरिया पहुंचीं और पत्रकारों से बातचीत कर रही थीं। उन्होंने कहा कि सरकारी अस्पतालों की व्यवस्था समुचित नहीं है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें