विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 16, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बलिया में किशोरी संग बर्बरता के आरोपित नौशाद ने पुलिस पर झोंका फायर, मुठभेड़ में आरोपित को लगी गोली

By Sanjay Kumar PandeyEdited By: Abhishek sharma
Published: Sun, 16 Oct 2022 09:14 AM (IST)Updated: Sun, 16 Oct 2022 10:29 AM (IST)

बलिया जिले में किशोरी संग दुष्‍कर्म करने और उसकी जान लेने की नीयत से हाथ काटने का आरोपित नौशाद पुलिस ...और पढ़ें

बलिया जिले में पुलिस संग मुठभेड़ का स्‍थान।
बलिया जिले में पुलिस संग मुठभेड़ का स्‍थान।

बलिया, जागरण संवाददाता। Police Encounter In Ballia District : जिले में मेला देखने पहुंची किशोरी को वहां से ले जाकर उसके साथ बर्बरता करने के आरोपित नौशाद को पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद ही गिरफ्तार कर लिया था। लेकिन, पुलिस बरामदगी के लिए उसे झाड़‍ियों में लेकर पहुंची तो वहां छिपाए तमंचे से उसने पुलिस पर फायर झोंक दिया। इसके बाद सतर्क पुलिस टीम ने उसके पैर में गोली मार दी। दरअसल दूसरे समुदाय से जुड़ा मामला होने की वजह से क्षेत्र में काफी तनाव बना हुआ है। वहीं गांव में सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस नजर बनाए हुए है। 

दरअसल मेले से गायब किशोरी सड़क किनारे शनिवार को घायल अवस्‍था में मिली थी। इसके बाद हिरासत में लिए गए आरोपित को घटनास्थल पर पुलिस लेकर गई थी। पुलिस के अनुसार किशोरी का वाराणसी में उपचार चल रहा है। आरोपित ने उसके हाथ की नस को काटने के साथ ही किशोरी को काफी यातना दी थी जिससे उसके शरीर पर काफी चोट के निशान थे। गंभीर हालत में उसे पहले अस्‍पताल और उसके बाद वाराणसी रेफर कर दिया गया जहां पर उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। 

नगरा के ताड़ीबड़ागांव रूपवार-सिकरहटा मार्ग पर शनिवार की सुबह घायल अवस्था में किशोरी के मिलने के मामले में हिरासत में लिया गया आरोपित पुलिस मुठभेड़ में घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। किशोरी के साथ दरिंदगी की आशंका जताई जा रही है। ताड़ीबड़ा गांव की किशोरी शुक्रवार की शाम गांव के मेले में गई थी। वहां से काफी देर बाद भी वह वापस नहीं लौटी। स्वजन रातभर उसकी तलाश करते रहे। कुछ लोगों ने शनिवार की सुबह सिकरहटा के पास सड़क किनारे घायलावस्था में पड़ी किशोरी को देखा। सूचना मिलने पर स्वजन व पुलिस वाले मौके पर पहुंचे।

पुलिस किशोरी को पीएचसी लेकर गई वहां से गंभीर हालत में जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। किशोरी के शरीर पर चोट के निशान पाए गए हैं। उसके हाथ की नस कटी थी। स्वजनों ने थाने में नामजद तहरीर दी। इसके बाद आरोपित नौसाद को हिरासत में लेकर पुलिस रविवार की भोर में घटनास्थल पर पहुंची। वहां से किशोरी के पर्स बरामद हुआ। इस दौरान नौशाद ने झाड़ी में छिपाकर रखे असलहे से पुलिस पर फायर झोंक दिया। जवाबी फायरिंग में नौशाद के पैर में गोली लगी। पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं किशोरी के वाराणसी में उपचार चल रहा है।

थानाध्यक्ष नगरा ब्रजेश सिंह के अनुसार सामान बरामदगी कराने के लिए नौशाद ने जो स्थान बताया था वहां पर पुलिस उसे लेकर रविवार की अल सुबह साढ़े चार बजे पहुंची थी। वहां झाड़‍ियों से उसने पुलिस पर फायर करने की कोशिश की तो जवाबी कार्रवाई में पैर में गोली मारनी पड़ी। इसके बाद उसे अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है।

पूछताछ में सामने आया सच

आरोपित नौशाद की निशानदेही पर दरिंदगी की शिकार किशोरी का पर्स और उसकी नस काटने मे प्रयुक्त ब्लेड को पुलिस ने बरामद कर लिया। वहीं आरोपित नौशाद ने पुलिस से पूछताछ के दौरान अपना अपराध भी कुबूल किया है। वहीं दूसरी ओर पुलिस दुष्कर्म की रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही है। जबकि पुलिस से पूछताछ के दौरान नौशाद ने साथियों संग सामूहिक दुष्कर्म करने की बात कबूली है।