रास्ते पर गिर रहा नगर पंचायत का कूड़ा
जागरण संवाददाता सिकंदरपुर (बलिया) बस स्टेशन के समीप डाकघर के सामने एवं सेंट जान कान्
By JagranEdited By: Published: Sun, 30 May 2021 05:35 PM (IST)Updated: Sun, 30 May 2021 05:35 PM (IST)
जागरण संवाददाता, सिकंदरपुर (बलिया) : बस स्टेशन के समीप डाकघर के सामने एवं सेंट जान कान्वेंट स्कूल की तरफ जाने वाले रास्ते पर नगर पंचायत सिकंदरपुर द्वारा कूड़ा डंप किया गया है। कोरोना महामारी में प्रशासन द्वारा जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है। नगर को साफ सुथरा एवं सैनिटाइज करना है वहीं नगर पंचायत के इस लापरवाह रवैये ने प्रशासन की कलई खोल कर रख दी है। इस समय बारिश से रास्ते पर चलना मुश्किल हो गया है। वहीं डाक घर के ठीक सामने कूड़ा डंप करने से वहां आने वाले कर्मचारियों व आम जनता को कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। स्कूल प्रबंधक द्वारा नगर पंचायत चेयरमैन एवं अधिशासी अधिकारी को फोटो भेजने एवं फोन पर संपर्क करने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें