सांसद ने गिनाईं चार साल की उपलब्धियां
जागरण संवाददाता, गड़वार (बलिया) : क्षेत्र के नेहरू आइटीआइ के प्रांगण में शुक्रवार को भाजपा कार्यकर्ता
जागरण संवाददाता, गड़वार (बलिया) : क्षेत्र के नेहरू आइटीआइ के प्रांगण में शुक्रवार को भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक आहूत की गई, जिसमें सरकार के चार वर्ष पूरे होने के बाद किए गए विकास कार्यों का उल्लेख किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए सांसद भरत ¨सह ने कहा कि भाजपा के विधायक हों या सांसद जो भी विकास कार्य करेंगे उसका विवरण जनता के सामने उल्लेख करने में हिचकने वाले नहीं हैं। मोदी सरकार के कार्यकाल में जितने भी कार्य हुए हैं जनता के लिए लाभदायक ही हैं। कहा कि 10 तारीख को सतीश चंद्र महाविद्यालय में होने वाले सम्मेलन में अधिक से अधिक लोग भाग लें। इस मौके पर उपेंद्र पाण्डेय, मन्नू ¨सह, करण ¨सह, अजय गुप्ता, नागेश्वर प्रसाद, अजय ¨सह, देवानंद ¨सह, शिवलोचन यादव, सनातन पाण्डेय, अमित गुप्ता आदि मौजूद थे। अध्यक्षता अरुण ¨सह बंटू व संचालन सच्चिदानंद ¨सह ने किया।