विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 15, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मॉडल विधानसभा के रूप में विकसित होगा सिकंदरपुर : विधायक

By JagranEdited By:
Published: Sat, 15 Dec 2018 10:28 PM (GMT+05:30)

-माँ खिला की भवानी शक्तिपीठ पर बनेगा रैन बसेरा -विद्युत उपकेंद्र के भूमि पूजन सारोह में बोले विधायक जागरण संवाददाता, ...और पढ़ें

मॉडल विधानसभा के रूप में विकसित होगा सिकंदरपुर : विधायक
मॉडल विधानसभा के रूप में विकसित होगा सिकंदरपुर : विधायक

जागरण संवाददाता, पूर (बलिया) : सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र को पूरे प्रदेश में एक मॉडल के रूप में स्थापित करना ही हमारी प्राथमिकता है। आज सिकंदरपुर उत्तरोत्तर विकास की बुलंदियों को छू रहा है। यह बात ग्राम पंचायत पहराजपुर में शनिवार को विद्युत उपकेंद्र की आधारशिला रखने के बाद सभा को संबोधित करते हुए विधायक संजय यादव ने कही। कहा कि भारतीय जनता पार्टी का यह प्रयास रहा है कि सामाजिक आर्थिक राजनैतिक व शैक्षिक रूप से पिछड़े लोगो को बराबरी का दर्जा दिलाया जाय। माँ खिला की भवानी शक्ति पीठ पर रैन बसेरा के लिए धन निर्गत कर दिया है। इस अवसर पर अधिशासी अभियंता संजय ¨सह यादव उप खंड अधिकारी अमित कुमार भाटिया, मनोज कुमार श्रीवास्तव, अनिल कुमार श्रीवास्तव, पंकज कुमार श्रीवास्तव, शिवाकान्त ¨सह, मंजय ¨सह, रमायन ¨सह, राज नाथ पाण्डेय, अजय ¨सह ललन तिवारी अभिषेक ने विचार व्यक्त किए। ग्राम प्रधान पहराजपुर सतेंद्र कुमार ¨सह, सुनिल कुमार ¨सह, फुलन्द्र ¨सह ने विधायक को स्मृति चिन्ह भेंट कर समानित किया । अध्यक्षता पूर्व प्रधान इंद्रजीत ¨सह एवं संचालन राम प्रकाश यादव ने किया।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।