Move to Jagran APP

रेल राज्यमंत्री का जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत

जागरण संवाददाता, बलिया : होली मिलन समारोह में जाते समय कोटवा नारायणपुर से लेकर बैरिया त

By JagranEdited By: Published: Sat, 03 Mar 2018 07:47 PM (IST)Updated: Sat, 03 Mar 2018 07:47 PM (IST)
रेल राज्यमंत्री का जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत
रेल राज्यमंत्री का जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत

जागरण संवाददाता, बलिया : होली मिलन समारोह में जाते समय कोटवा नारायणपुर से लेकर बैरिया तक रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा का कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। प्रदेश सरकार के मंत्री उपेंद्र तिवारी ने जनपद की सीमा पर आगवानी की। वहीं शहर की सीमा पर विधायक आनंद स्वरूप शुक्ल ने स्वागत किया।

loksabha election banner

रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा व प्रदेश सरकार के मंत्री उपेंद्र तिवारी का उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के नवनिर्वाचित मंडल अध्यक्ष सुनील परख के नेतृत्व में रेलवे स्टेशन पर स्वागत किया गया। इस दौरान मनोज सिन्हा ने कहा कि बलिया जनपद से काफी लगाव है। जिस कारण बार-बार आने का अवसर प्राप्त होता है। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश परिषद सदस्य राजीव मोहन चौधरी, लखन लाल गुप्त, आलोक जायसवाल, विनोद सरावगी, आनंद ¨सह, अंजनी सोनी, अनिल, सर्वदमन जायसवाल, अनूप सिह, दीपू वर्मा, ओमप्रकाश राय, संतोष गुप्त, अनिल पाण्डेय, अजय वर्मा, छितेश्वर जायसवाल आदि ने मौजूद थे। संचालन मंडल महामंत्री फिरोज अंसारी व आभार नगर अध्यक्ष्र राजू वर्मा ने व्यक्त किया।शहर के चित्तू पांडेय चौराहे पर भाजपा नेता गोपाल ¨सह के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने माला पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर डा.समरजीत ¨सह, सुभाष वर्मा, धनंजय ¨सह, राजेश गुप्त, अजय ¨सह, कृष्णा तुरहा, छोटू ¨सह, प्रेमचंद ¨सह, प्रदीप वर्मा आदि मौजूद थे। नसीराबाद में मनोज पांडेय के नेतृत्व में सैकड़ों ग्रामीणों ने फूल मालाओं से रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा का जोरदार स्वागत अभिनंदन किया। मनोज पांडेय ने सागरपाली स्टेशन पर सुविधा बढ़ाने के लिए पत्रक दिया। इस दौरान नगर विधायक आनन्द स्वरूप शुक्ला आगवानी के लिए मौजूद रहे। इस मौके पर प्रधान संतोष पाण्डेय सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद थे।भरौली : जनपद की सीमा में प्रवेश करते ही रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा का राज्यमंत्री उपेंद्र तिवारी स्वागत किया। कोटवा नारायणपुर में कार्यकर्ताओं द्वारा फूल माला से लाद दिया गया। वहीं भरौली चौराहे पर भी ढोल-नगाड़ों से स्वागत किया गया। मंत्री ने सहजानंद की मूर्ति पर माल्यार्पण किया।दुबहड़ : रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा का बैरिया होली मिलन समारोह में जाते समय संवरूबांध, जनाड़ी, दुबहड़ चट्टी पर जोरदार स्वागत किया गया। स्थानीय चट्टी पर प्रधान संघ के मंडल अध्यक्ष विमल पाठक व बिट्टू मिश्र के नेतृत्व में युवाओं ने मंत्री को फूल मालाओं से लाद दिया। वहीं श्रीरामपुर बाजार में वशिष्ठ दत्त पांडेय, जनाड़ी में घनश्याम पांडेय व बसरिकापुर चट्टी पर विनोद दूबे के नेतृत्व में मनोज सिन्हा का स्वागत किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.