विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अखिलेश के राशन के साथ घी-तेल देने के दावे को मंत्री दानिश ने बताया हवा-हवाई

By Vns Milan K. Gupta Edited By: Abhishek sharma
Published: Wed, 11 Nov 2026 11:41 AM (IST)

अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने अखिलेश यादव के 2027 में राशन के साथ घी-तेल देने के दावे ...और पढ़ें

मंत्री दानिश अंसारी ने अखिलेश के 2027 के वादे को बताया हवा-हवाई सपा की हार तय।

मंत्री दानिश अंसारी ने अखिलेश के 2027 के वादे को बताया हवा-हवाई सपा की हार तय।

HighLights

  1. अखिलेश के 2027 राशन वादे को मंत्री दानिश ने नकारा।

  2. सपा की लगातार हार पर दानिश अंसारी ने साधा निशाना।

  3. अखिलेश यादव को चुनाव लड़ने से पीछे हटने पर घेरा।

जागरण संवाददाता, बलिया। अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने समाजवादी पार्टी और उसके राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधा। मंगलवार शाम को पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने 2027 में सत्ता में आने पर राशन के साथ घी और तेल देने के अखिलेश यादव के दावे को हवाई बताया। कहा कि सपा सत्ता में आने वाली नहीं है और यह बात अखिलेश यादव भी जानते हैं।

मंत्री ने कहा कि 2027 में सरकार बनाने का दावा करने वाली पार्टी के सबसे बड़े नेता खुद चुनाव लड़ने से पीछे हट रहे हैं। उनके अनुसार, अखिलेश यादव को पता है कि सपा की सरकार नहीं बनने वाली है। उन्होंने दावा किया कि जब से पार्टी की कमान अखिलेश यादव के हाथों में आई है, तब से सपा कोई चुनाव नहीं जीत पाई है।

दानिश आजाद अंसारी ने 2014, 2017, 2019 और 2022 के चुनावों में सपा की हार का जिक्र करते हुए 2024 में भी पार्टी की हार का दावा किया। उन्होंने कहा कि किसी भी चुनाव में जीत का सेहरा अखिलेश यादव के सिर नहीं बंधा। मंत्री ने दावा किया कि जनता ने 2027 में सपा को दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं करने देने का फैसला कर लिया है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।