विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

भृगु धरती पर कार्तिक पूर्णिमा स्नान के लिए उमड़े लाखों श्रद्धालु, ददरी मेले में भी रही भीड़

By Lavkush Singh Edited By: Abhishek sharma
Published: Tue, 24 Nov 2026 11:46 AM (GMT+05:30)

कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर बलिया में गंगा और तमसा के घाटों पर लाखों श्रद्धालुओं ने स्नान किया और मंदिरों में दर्शन किए। ददरी मेले में भी भीड़ उमड़ी, हालांकि अभी पूरी तरह से तैयार न होने के कारण झूले आदि संचालित नहीं थे, फिर भी लोगों ने खरीदारी की।

बलिया में कार्तिक पूर्णिमा स्नान के लिए उमड़े लाखों श्रद्धालु ददरी मेले में भी दिखी रौनक।

बलिया में कार्तिक पूर्णिमा स्नान के लिए उमड़े लाखों श्रद्धालु ददरी मेले में भी दिखी रौनक।

HighLights

  1. लाखों श्रद्धालुओं ने बलिया में कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर स्नान किया।

  2. ददरी मेले में झूले अभी शुरू नहीं हुए, फिर भी भीड़ जुटी।

  3. रोडवेज ने 140 बसें चलाईं; शहर में सेवा स्टॉल भी लगे।

जागरण संवाददाता, बलिया। कार्तिक पूर्णिमा के स्नान के लिए लेकर महर्षि भृगु के क्षेत्र में गंगा और तमसा के तट पर लाखों श्रद्धालु उमड़े। शहर के महावीर घाट व शिवरामपुर घाट पर जिला प्रशासन का 10 लाख श्रद्धालुओं के आने का अनुमान है। स्नान के बाद श्रद्धालु अन्न व वस्त्र दान कर पुण्य लाभ अर्जित किए।

सभी श्रद्धालु महर्षि भृगु, दर्दर मुनि व बाबा बालेश्वर नाथ के मंदिर में जाकर दर्शन-पूजन किए, इसके बाद ददरी मेले में भी लोग पहुंचे और जमकर खरीदारी की। चरखी और झूला अभी संचालित नहीं है, इसके चलते लोग उसका आनंद नहीं ले पाए। मेेले को अपने असली स्वरूप में आने में अभी पांच छह दिन का समय लग सकता है।

बैरिया से अपने परिवार के साथ पहुंचे मनोज ओझा ने बताया कि घर से सभी लोग तैयारी करके आए थे कि स्नान के बाद मेले में जाएंगे, लेकिन दूर से ही देखकर पता चल गया कि मेला अभी पूरी तरह से तैयार नहीं है। सिकंदरपुर के महेश वर्मा ने बताया कि गंगा घाट पर स्नान ठीक से हो गया, लेकिन मेला अभी पूरी तरह से नहीं सजा है।

श्रद्धालुओं के लिए 140 बसों का हुआ संचालन
कार्तिक पूर्णिमा स्नान को लेकर रोडवेज की 140 बसों का संचालन विभिन्न रूटों में किया गया। इससे श्रद्धालुओं को काफी सहूलियत थी। ये बसें एक दिन पहले सोमवार से ही श्रद्धालुओं को शहर में पहुंचाने लगीं थीं। जिला प्रशासन की ओर से रूट डायवर्ट किए जाने से शहर जाम से भी मुक्त रहा। कार्तिक पूर्णिमा स्नान के लिए आने वाले श्रद्धालुओं से रोडवेज को अच्छी आय हुई है।

शहर में दिखा सेवा भाव, जगह-जगह लगे थे स्टाल
कार्तिक पूर्णिमा स्नान को लेकर शहर में सेवा भाव खूब दिखा। सामाजिक लोगों की ओर से जगह-जगह चाय, पानी, नाश्ता और भोजन का प्रबंध किया गया था। इसके लिए लाउडस्पीकर से प्रचार भी किया जा रहा था। इससे दूर-दराज से आए लोगों को काफी सहूलियत थी। लोग पैदल चलते हुए जगह-जगह रूक कर नाश्ता और भोजन कर रहे थे। कुछ स्थानों पर निजी चिकित्सकों ने दवा का स्टाल भी लगाया था।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।