शादी में अड़चन डालने के लिए एआइ से एडिट अश्लील फोटो भेजी, युवक पर मुकदमा
बांसडीह, बलिया में एक युवक ने लड़की की शादी तोड़ने के लिए AI से एडिट अश्लील तस्वीरें भेजीं। पुलिस ने ...और पढ़ें

शादी तुड़वाने के लिए युवक ने भेजीं एआइ से एडिट अश्लील तस्वीरें पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा।
HighLights
युवक ने AI से एडिट अश्लील तस्वीरें भेजीं शादी तोड़ने के लिए।
पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया।
आरोपी अखिलेश यादव की तलाश में जुटी है बांसडीह पुलिस।
जागरण संवाददाता, बांसडीह (बलिया)। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में लड़की की शादी तय होने के बाद आरोपित युवक ने एआइ से एडिट अश्लील फोटो भेजकर शादी में अड़चन डालने की कोशिश की। पुलिस ने पीड़ित की माता की तहरीर पर एक युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
मां का आरोप है कि उनकी पुत्री का विवाह तय हुआ है। आरोप है कि इसी दौरान कृष्णानगर हुसैनाबाद निवासी अखिलेश यादव फोन पर अनाप-शनाप बातें करने लगा। यही नहीं, जहां उनकी पुत्री की शादी तय हुई है वहां एआइ से बनाई गई अश्लील फोटो भेज दिया।
पीड़िता की मां का आरोप है कि युवक शादी तुड़वाने के लिए परिवार के सदस्यों को परेशान कर रहा है। इससे पहले भी कई बार उसके द्वारा परेशान किया जा चुका था, तब सहमति से समझौता कर लिया गया था, लेकिन अब फिर से वही हरकत करने लगा है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर युवक की तलाश की जा रही है।