विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बल‍िया में मतांतरण कराने के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार, पुल‍िस ने दर्ज क‍िया मुकदमा

By Vns Milan K. Gupta Edited By: Abhishek sharma
Published: Tue, 03 Nov 2026 06:41 PM (IST)

बलिया के तेंदुआ गांव में लालच देकर मतांतरण कराने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ...और पढ़ें

बलिया में मतांतरण के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार, पुलिस ने की कार्रवाई।

बलिया में मतांतरण के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार, पुलिस ने की कार्रवाई।

HighLights

  1. बलिया में मतांतरण के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार।

  2. लालच देकर धर्मांतरण कराने का आरोप, शिकायत दर्ज।

  3. यूपी धर्मांतरण कानून के तहत आरोपित को जेल भेजा।

जागरण संवाददाता, बेल्थरारोड (बलिया)। उभांव क्षेत्र के तेंदुआ गांव में लालच देकर मतांतरण कराने के आरोप का मामला सामने आया है। एक ग्रामीण की शिकायत पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपित व्यक्ति को हिरासत में लिया। जांच पड़ताल के बाद आरोपित को जेल भेज दिया गया।

पुलिस को दी गई तहरीर में पतनारी गांव निवासी प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि एक नवंबर को वह अपने गांव से तेंदुआ ग्रामसभा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान उन्हें एक घर से गाने-बजाने की आवाज सुनाई दी। आसपास के लोगों से पूछताछ करने पर जानकारी मिली कि तेंदुआ निवासी राम आशीष अपने घर के कमरे में कुछ महिलाओं और बच्चों के साथ ईसा मसीह का भजन कर रहे हैं।

शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि भजन की आड़ में महिलाओं और पुरुषों को प्रलोभन देकर मतांतरण कराने की साजिश की जा रही थी। इसकी सूचना उन्होंने स्थानीय पुलिस को दी। आरोप है कि सूचना पर पहुंची पुलिस राम आशीष को शिकायतकर्ता की मौजूदगी में अपने साथ थाने ले गई।

प्रवीण कुमार सिंह ने अपनी तहरीर में आरोपित के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने की मांग की, जिसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। उभांव थानाध्यक्ष अनिल उपाध्याय ने बताया कि प्राप्त तहरीर के आधार पर उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम 2021 के तहत मुकदमा दर्ज कर राम आशीष को जेल भेज दिया गया है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।