नगवां घाट पर भी होगी महाआरती
जासं, दुबहड़ (बलिया) : कार्तिक पूर्णिमा के पवित्र अवसर पर गंगा घाट की साफ-सफाई तथा गंगा की आरती प्रधान संगठन भी गंगा के किनारे समारोह आयोजित कर करेगा।
By JagranEdited By: Published: Tue, 20 Nov 2018 04:48 PM (IST)Updated: Tue, 20 Nov 2018 04:48 PM (IST)
जासं, दुबहड़ (बलिया) : कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा घाट की साफ-सफाई तथा गंगा की आरती प्रधान संगठन भी समारोह आयोजित कर करेगा। इस संबंध में मंगलवार को नगवां के प्रधान प्रतिनिधि विमल पाठक के आवास पर हुई बैठक में निर्णय लिया गया। गंगा किनारे बसे गांव के प्रधान नमामि गंगे अभियान में सहयोग करते हुए गंगा नदी के घाटों की साफ-सफाई में बढ़-चढ़ कर भागीदारी निभाएंगे। इसकी शुरुआत कार्तिक पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर की जाएगी। बैठक में अखार के प्रधान प्रतिनिधि सुनील ¨सह, दुबहड़ के बिटू मिश्र, ¨पटू मिश्र, मोहन दूबे, घनश्याम पाण्डेय, मनीष पाण्डेय, शमीम अंसारी आदि मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें