सेना में अफसर बना बलिया का लाल, लेफ्टिनेंट बनकर लौटे वैभव पांडेय का पूर्व सैनिकों ने किया जोरदार स्वागत
बलिया के गोपालपुर निवासी वैभव पांडेय लेफ्टिनेंट बनकर अपने गृह गांव लौटे, जहां पूर्व सैनिक संगठन ने अध्यक्ष महात्मा सिंह के नेतृत्व में उनका भव्य नागरिक अभिनंदन किया।

लेफ्टिनेंट वैभव पांडेय का स्वागत करते पूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष महत्मा सिंह
HighLights
वैभव पांडेय लेफ्टिनेंट बनकर अपने गृह गांव बलिया लौटे।
पूर्व सैनिक संगठन ने अध्यक्ष महात्मा सिंह के नेतृत्व में अभिनंदन किया।
उन्होंने देवस्थली विद्यापीठ और सैनिक स्कूल रीवा से शिक्षा प्राप्त की।
जागरण संवाददाता, बलिया। पूर्व सैनिक संगठन ब्लॉक चिलकहर कार्यालय पर भारी संख्या में पूर्व सैनिकों के द्वारा अध्यक्ष महात्मा सिंह के नेतृत्व में रसड़ा विधानसभा के ग्राम सभा गोपालपुर निवासी लेफ्टिनेंट बने वैभव पाण्डेय पुत्र उत्तीर्ण पांडेय का नागरिक अभिनंदन किया गया।
वैभव पांडेय कक्षा पांचवी तक देवस्थली विद्यापीठ संवरा से शिक्षा उत्तीर्ण करने के बाद सैनिक स्कूल रीवा मध्यप्रदेश 12वीं पास करने के बाद इलाहाबाद विश्व विद्यालय से ग्रेजुएशन करने के उपरांत सीडीएस अक्टूबर 2025 में ज्वाइन करने के बाद गृह गांव पहुंचने पर उनका स्वागत किया गया।
इस अवसर लेफ्टिनेंट कर्नल अरुण चौबे, कैप्टन देवनाथ चौबे, कैप्टन हवलदार पांडेय, राजकुमार सिंह, अखिलेश सिंह, राजेंद्र यादव, परमानंद, सुरेश प्रसाद, रमाशंकर, केशव सिंह, कैप्टन ओमप्रकाश राजभर आदि पूर्व सैनिकों ने पुष्प माला पहनाकर टेफ्टिनेंट वैभव पाण्डेय का स्वागत किया।
