विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बल‍िया में बोर्ड परीक्षा के लिए 133 केंद्रों की सूची भेजी, 16 केंद्रों की इस बार कटौती

By Lavkush Singh Edited By: Abhishek sharma
Published: Thu, 12 Nov 2026 02:01 PM (IST)

बलिया में यूपी बोर्ड परीक्षा 2027 के लिए प्रस्तावित 149 केंद्रों में से 16 की कटौती कर अब 133 केंद्रों ...और पढ़ें

बलिया में यूपी बोर्ड परीक्षा 2027 के लिए 16 केंद्र कम हुए, 133 पर होगी परीक्षा।

बलिया में यूपी बोर्ड परीक्षा 2027 के लिए 16 केंद्र कम हुए, 133 पर होगी परीक्षा।

HighLights

  1. बलिया में यूपी बोर्ड परीक्षा 2027 के केंद्र घटे।

  2. 149 से घटकर अब 133 परीक्षा केंद्र बनाए गए।

  3. नकलविहीन परीक्षा के लिए तैयारियां तेज, 5000 कक्ष निरीक्षक।

जागरण संवाददाता, बलिया। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 2027 के लिए जिले में परीक्षा केंद्रों की संख्या में कटौती की गई है। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से आनलाइन साफ्टवेयर के माध्यम से जारी 149 प्रस्तावित परीक्षा केंद्रों की सूची में आपत्तियों के निस्तारण के बाद 16 केंद्र कम कर दिए गए हैं।

जिलाधिकारी के नेतृत्व में गठित समिति ने संशोधित 133 परीक्षा केंद्रों की सूची माध्यमिक शिक्षा परिषद को भेज दी है। अब बोर्ड की ओर से अंतिम सूची जारी किए जाने का इंतजार है। परिषद की ओर से जारी प्रारंभिक सूची में जिले के आठ राजकीय, 66 सहायता प्राप्त और 75 वित्तविहीन विद्यालयों को परीक्षा केंद्र प्रस्तावित किया गया था। सूची जारी होने के बाद विभिन्न विद्यालयों की ओर से आपत्तियां दर्ज कराई गई थीं।

इन आपत्तियों की जांच और आवश्यक विचार-विमर्श के बाद जिला स्तरीय समिति ने केंद्रों की संख्या परीक्षार्थियों के अनुपात में कर दी गई है। इस बार जिले में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा में करीब 1.13 लाख परीक्षार्थी शामिल होंगे। पिछले वर्ष 1.19 लाख परीक्षार्थियों के लिए जिले में कुल 132 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे।

ऐसे में इस बार परीक्षार्थियों की संख्या में कमी के साथ परीक्षा केंद्रों की संख्या में भी बदलाव किया गया है। बोर्ड परीक्षा पांच फरवरी से 24 फरवरी 2027 तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा को व्यवस्थित और नकलविहीन ढंग से संपन्न कराने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई हैं। केंद्रों पर कक्ष निरीक्षकों की तैनाती के लिए भी डाटा फीडिंग का कार्य चल रहा है। विभागीय स्तर पर करीब पांच हजार कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी लगाई जाएगी।

बोर्ड परीक्षा के लिए आनलाइन साफ्टवेयर के माध्यम से केंद्र बने विद्यालयों में संशोधन किया गया है। अंतिम सूची जल्द ही माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से जारी होनी है।

-

मनोज कुमार मिश्र, जिला विद्यालय निरीक्षक, बलिया।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।