नेता प्रतिपक्ष ने देखी स्वास्थ्य सुविधाएं
प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष राम गोविद चौधरी ने अपने विधान सभ
By JagranEdited By: Published: Wed, 12 May 2021 06:14 PM (IST)Updated: Wed, 12 May 2021 06:14 PM (IST)
जागरण संवाददाता, बेरुआरबारी (बलिया): प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष राम गोविद चौधरी ने अपने विधान सभा क्षेत्र बांसडीह के स्वास्थ्य केंद्रों का बुधवार को निरीक्षण कर वहां की स्थिति देखी। वे बेरुआरबारी, मनियर, बांसडीह, सहतवार व रेवती स्वास्थ्य केंद्र का जायजा लिए। इस दौरान उन्होंने अस्पतालों में भर्ती मरीजों, तीमारदारों व स्वास्थ्यकर्मियों से बातचीत की। कहा कि जिले में प्रतिदिन कोरोना के तीन सौ से अधिक केस मिल रहे हैं। रोजाना दो-चार लोग मौत के मुंह में समा रहे हैं। सुशील कुमार पांडेय कान्हजी, हरेंद्र सिंह, अशोक यादव, छोटक राजभर व उमेश मिश्र आदि मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें