विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 01, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कानून व्यवस्था ध्वस्त, महंगाई व बेरोजगारी चरम पर : अंबिका

By JagranEdited By:
Published: Mon, 01 Nov 2021 07:23 PM (IST)

जागरण संवाददाता बलिया फेफना विधानसभा क्षेत्र के सपा कार्यकर्ताओं की बैठक सोमवार को पूर्व

कानून व्यवस्था ध्वस्त, महंगाई व बेरोजगारी चरम पर : अंबिका
कानून व्यवस्था ध्वस्त, महंगाई व बेरोजगारी चरम पर : अंबिका

जागरण संवाददाता, बलिया : फेफना विधानसभा क्षेत्र के सपा कार्यकर्ताओं की बैठक सोमवार को पूर्व मंत्री अंबिका चौधरी के कपूरी स्थित आवास पर हुई। कार्यकर्ताओं का 2022 के लिए अभी से जुट जाने का आह्वान किया गया। कार्यकर्ताओं ने फेफना विधानसभा क्षेत्र के पूर्व अध्यक्ष उमाशंकर चौधरी के निधन पर दो मिनट का मौन धारण कर उनको श्रद्धांजलि दी गई। पूर्व मंत्री ने कहा कि प्रदेश में अराजकता का माहौल है। कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। महंगाई व बेरोजगारी चरम पर हैं। विकास के नाम पर कहीं कुछ हो नहीं रहा है। उन्होंने कहा कि वे 2022 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने के उद्देश्य के साथ सपा में आए हैं और टिकट की लाइन में नहीं हैं। किसी कार्यकर्ता के साथ यदि ज्यादती होगी तो सरकार बनने के बाद उसका भी हिसाब किया जाएगा। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद चौधरी, वीर लाल यादव, विनोद, विनायक मौर्य व रामायण सिंह आदि मौजूद थे। अध्यक्षता कुबेर नाथ तिवारी ने की और संचालन रामप्रवेश यादव ने किया।