विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ददरी मेले में पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर हुआ भूमि आवंटन

By Vns Milan K. Gupta Edited By: Abhishek sharma
Published: Thu, 12 Nov 2026 06:09 PM (GMT+05:30)

बलिया के ददरी मेला-2026 के मीना बाजार में दुकानदारों के लिए भूमि आवंटन 'पहले आओ-पहले पाओ' के आधार पर शुरू ...और पढ़ें

बलिया के ददरी मेले में 'पहले आओ-पहले पाओ' के आधार पर भूमि आवंटन शुरू।

बलिया के ददरी मेले में 'पहले आओ-पहले पाओ' के आधार पर भूमि आवंटन शुरू।

HighLights

  1. ददरी मेला-2026 में भूमि आवंटन प्रक्रिया शुरू हुई।

  2. पहले दिन 312 लट्ठा भूमि आवंटित हुई।

  3. नगर पालिका को 40.5 लाख रुपये का राजस्व मिला।

जागरण संवाददाता, बलिया। ददरी मेला-2026 के मीना बाजार में दुकानदारों के लिए भूमि आवंटन की प्रक्रिया गुरुवार को शुरू हुई जो रात तक जारी रही। पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर हो रहे आवंटन के पहले दिन 312 लट्ठा भूमि आवंटित की गई।

इससे नगर पालिका परिषद को करीब 40 लाख रुपये 500 राजस्व प्राप्त हुआ। चार अलग-अलग कतारों में करीब 1200 लट्ठा भूमि का आवंटन किया जाना है। अभी लगभग 900 लट्ठा भूमि का आवंटन शेष है। भूमि आवंटन की प्रक्रिया देर रात तक चलती रही।

इसमें मध्य प्रदेश, दिल्ली और बंगाल समेत उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए दुकानदारों ने हिस्सा लिया। नगर पालिका परिषद की ओर से अलग-अलग कतारों के लिए चार काउंटर बनाए गए थे, जहां निर्धारित शुल्क जमा करने के बाद भूमि आवंटित की गई।

नगर पालिका अध्यक्ष संत कुमार गुप्ता ने बताया कि 13 और 14 नवंबर को नंदीग्राम पशु मेला परिसर में भूमि आवंटन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि चारों कतारों के लिए अलग-अलग दर निर्धारित की गई है।

दक्षिण से उत्तरमुखी और उत्तर से दक्षिणमुखी कतार में 14 हजार रुपये प्रति लट्ठा, मध्य की उत्तरमुखी कतार में 11 हजार तथा दक्षिणमुखी कतार में 12 हजार रुपये प्रति लट्ठा की दर तय की गई है। आवंटन के लिए कर्मचारियों की तैनाती के साथ काउंटरों के निरीक्षण और व्यवस्था संचालन की जिम्मेदारी अधिकारियों को सौंपी गई है।

पालिका अध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि बिना पंजीकरण और शुल्क जमा करने की रसीद के किसी दुकानदार को भूमि आवंटित नहीं की जाएगी। निर्धारित तिथि के बाद आवंटन नहीं होगा। पूरी धनराशि जमा करने वालों को ही भूमि मिलेगी। आवंटित भूमि किसी अन्य व्यक्ति को हस्तांतरित करने की अनुमति भी नहीं होगी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।