विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ददरी मेला में झूला-प्रदर्शनी, पार्किंग समेत गदहा बाजार के लिए कल भूमि का आवंटन, लाइव प्रसारण भी

By Vns Milan K. Gupta Edited By: Abhishek sharma
Published: Thu, 12 Nov 2026 06:19 PM (IST)

ददरी मेला-2026 की व्यवस्थाओं के लिए शुक्रवार को पांच प्रमुख कार्यों की निविदा प्रक्रिया पूरी होगी, जिसमें झूला, पार्किंग और ...और पढ़ें

ददरी मेला 2026: बलिया में भूमि आवंटन और निविदा प्रक्रिया का लाइव प्रसारण।

ददरी मेला 2026: बलिया में भूमि आवंटन और निविदा प्रक्रिया का लाइव प्रसारण।

HighLights

  1. ददरी मेला 2026 के पांच प्रमुख कार्यों की निविदा प्रक्रिया।

  2. झूला, पार्किंग, गदहा बाजार हेतु भूमि आवंटन की नीलामी।

  3. पारदर्शिता के लिए नीलामी प्रक्रिया का सीधा प्रसारण होगा।

जागरण संवाददाता, बलिया। ददरी मेला-2026 की व्यवस्थाओं के संचालन के लिए पांच प्रमुख कार्यों की निविदा प्रक्रिया शुक्रवार को पूरी की जाएगी। इसके तहत झूला एवं प्रदर्शनी, पार्किंग, लकड़ी बाजार, वेंडर जोन और गदहा बाजार के लिए भूमि आवंटन की नीलामी होगी। इन कार्यों के लिए प्राप्त निविदाएं सुबह 11 बजे गंगा बहुद्देशीय सभागार में खोली जाएंगी।

जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह की ओर से गठित जिला स्तरीय नीलामी एवं टेंडर समिति की उपस्थिति में निविदाएं खोली जाएंगी। नीलामी प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए प्रशासन की ओर से इसका लाइव टेलीकास्ट भी कराया जाएगा। जिला प्रशासन के निर्धारित लिंक के माध्यम से पूरी कार्यवाही का सीधा प्रसारण होगा। इस दौरान नीलामी समिति के सदस्यों के साथ मीडिया प्रतिनिधि और दर्शक भी उपस्थित रहेंगे।

दुकान किसी दूसरे को हस्तांतरित करने पर होगी कार्रवाई

सिटी मजिस्ट्रेट आसाराम वर्मा ने बताया कि मेला क्षेत्र में जिस दुकानदार के नाम भूमि या दुकान आवंटित की जाएगी, उसे किसी अन्य व्यक्ति को हस्तांतरित करने या किराये पर देने की अनुमति नहीं होगी। यदि कोई आवंटी ऐसा करता पाया गया तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। आवंटन की शर्तों का उल्लंघन करने वालों पर प्रशासन की नजर रहेगी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।