ट्रैक्टर-बाइक टक्कर में महिला की मौत
जासं, रतसर (बलिया) : गड़वार थानान्तर्गत जनऊपुर निवासिनी सुमित्रा देवी (55) पत्नी गिरीश पाण्डेय क
By JagranEdited By: Published: Sat, 15 Sep 2018 06:21 PM (IST)Updated: Sat, 15 Sep 2018 06:21 PM (IST)
जासं, रतसर (बलिया) : गड़वार थानान्तर्गत जनऊपुर निवासिनी सुमित्रा देवी (55) पत्नी गिरीश पाण्डेय की मऊ में ट्रैक्टर व बाइक की टक्कर में दर्दनाक मौत हो गई। वहीं पुत्र इन्दु शेखर पाण्डेय बाल-बाल बच गए। इन्दु शेखर पाण्डेय इलाज कराने के लिए मऊ ले जा रहे थे कि ओवरब्रिज के मोड़ पर अचानक सामने से आ रहे ट्रैक्टर से बाइक की टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक सवार छिटक कर दूर जा गिरे जबकि महिला के सिर पर ट्रैक्टर का पहिया चढ़ गया जिससे घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें