शोषित व पिछड़ों की आवाज थे कर्पूरी ठाकुर
शोषित व पिछड़ों की आवाज थे कर्पूरी ठाकुर
जागरण संवाददाता, बलिया : समाजवादी पार्टी कार्यालय पर शुक्रवार को जननायक कर्पूरी ठाकुर की जंयती मनाई गई। वक्ताओं ने उनके जीवन के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला। जिलाध्यक्ष राजमंगल यादव ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर का जीवन सदा सरल व सादगी से भरा था। राजनीतिक जीवन काल में हमेशा वह गरीबों के न्याय के लिए लड़ाई लड़ते रहे। पूर्व जिलाध्यक्ष संग्राम यादव ने कहा की बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री हमेशा दलितों, शोषितों व पिछड़ों की लड़ाई लड़ कर पूरे देश में न्याय दिलाने का कार्य किया। साथ ही सामाज में भाई चारा स्थापित किए।
पूर्व मंत्री नारद राय ने कहा कि इस सरकार में संविधान का अस्तित्व खतरे में है। उसके लिए हमें लड़ाई लड़ने की जरूरत है। नपा के पूर्व चेयरमैन लक्ष्मण गुप्ता ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर ने अपने जीवन काल में गरीब, कमजोर व आमलोगों के हक के लिए बहुत लड़ाइयां लड़ी। इसके कारण उन्हें जननायक के नाम से भी जाना जाता है। इस मौके पर साथी रामजी गुप्ता, डा. विश्राम यादव, यशपाल सिंह, चन्द्रशेखर सिंह, वंशीधर यादव, रंजीत चौधरी, संतोष भाई, शशिकांत चतुर्वेदी, रवीन्द्र नाथ यादव, अजय यादव, प्रभुनाथ पहलवान, प्रेमशंकर चतुर्वेदी, अभिषेक कुशवाहा आदि मौजूद थे।
-
गृहमंत्री का पुतला दहन
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर गृहमंत्री द्वारा विवादित बयान देने के विरोध में समाजवादी युवा नेताओं ने टीडी कालेज चौराहे पर गृहमंत्री के खिलाफ प्रदर्शन कर पुतला दहन किया। इस दौरान युवा नेता जेडी ने कहा कि अमित शाह तत्काल अखिलेश यादव से सार्वजनिक रूप से माफी मांगें नही तो उनके खिलाफ आंदोलन और तेज होगा। कहा कि शाह को इस गैर जिम्मेदराना बयान की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा दे देना चाहिए। इस दौरान दिलीप भाई, सुनील पासवान, कृष्णा यादव, गुड्डू यादव, धनु यादव, सुधीर सिंह, रितेश पहाड़ी, सन्नी यादव, सत्यम कन्नौजिया, रूपेश गिरी, अरविन्द बाल्मिकी, देवेन्द्र यादव आदि मौजूद रहे।