पूर्वांचल में ऐतिहासिक होगी कमल संदेश बाइक रैली
भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर आगामी 17 नवंबर को कमल संदेश बाइक यात्रा के संबंध में तैयारी बैठक का आयोजन बुधवार को जिलाध्यक्ष विनोद शंकर दुबे की अध्यक्षता में किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए सांसद भरत ¨सह ने कहा कि भाजपा द्वारा आयोजित कमल संदेश बाइक रैली पूरे पूर्वांचल में ऐतिहा
जागरण संवाददाता, बलिया : भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर आगामी 17 नवंबर को कमल संदेश बाइक यात्रा के संबंध में तैयारी बैठक का आयोजन बुधवार को जिलाध्यक्ष विनोद शंकर दुबे की अध्यक्षता में किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए सांसद भरत ¨सह ने कहा कि भाजपा द्वारा आयोजित कमल संदेश बाइक रैली पूरे पूर्वांचल में ऐतिहासिक होगी। रैली ऐतिहासिक कैसे हो इसके लिए विधानसभा स्तर पर बैठक की जा रही है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि बूथ स्तर पर इसकी तैयारी जोरों से की जा रही है, हर मंडल के प्रत्येक बूथ पांच बाइक कार्यकर्ता कमल संदेश बाइक रैली में सम्मलित होंगे। विधायक आनंद स्वरूप शुक्ल ने कहा कि नगर विधानसभा के हर बूथों से कार्यकर्ता रैली में भाग लेंगे। रैली के जिला संयोजक संजय मिश्रा ने बताया कि रैली में कुल 1958 बूथों से दस हजार बाइक लेकर कार्यकर्ता 17 नवंबर को सुबह 10 बजे रामलीला मैदान से होते हुए टीडी कालेज चौराहे पर स्वतंत्रता सेनानी रामदहिन ओझा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर आइटीआइ मैदान में समाप्त होगी। इस मौके पर जयप्रकाश साहू, नकुल चौबे, राजीव मोहन चौधरी, मनोज पांडेय, मनोज श्रीवास्तव, राजेंद्र गुप्त, अरुण ¨सह बंटू, मायाशंकर राय, संतोष पांडेय, लक्ष्मण दूबे आदि मौजूद थे।