इस्लाम को बदनाम कर रहे इस्लामिक चरमपंथी: डॉ. रहीम
जासं सिकन्दरपुर(बलिया) धर्मनिरपेक्ष देश होने के बाद भी हमारा देश आतंक वाद का दंश झेल रहा है। चरमपंथ के नाम पर आए दिन कत्लेआम मचाया जा रहा है जिसमें हजारों मासूमों व बेगुनाहों की जान जा रही है। किसी भी धर्म में आतंकवाद का स्थान नहीं है।
जासं, सिकन्दरपुर(बलिया): धर्मनिरपेक्ष देश होने के बाद भी हमारा देश आतंक वाद का दंश झेल रहा है। चरमपंथ के नाम पर आए दिन कत्लेआम मचाया जा रहा है जिसमें हजारों मासूमों व बेगुनाहों की जान जा रही है। किसी भी धर्म में आतंकवाद का स्थान नहीं है। यह बातें भाजपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के गोरखपुर क्षेत्र के महामंत्री डॉ ए रहीम ने क्षेत्र भ्रमण के बाद कही। कहा कि प्रेम, दान एवं दया को ही सर्वोच्च स्थान प्राप्त है। मुट्ठी भर आतंकवादी पूरी दुनिया के लिए खतरा बन चुके हैं। इस्लाम एक शांति प्रिय धर्म है। प्रेम और मोहब्बत का संदेश देता है लेकिन आज इस्लाम के स्वरूप को बदला जा रहा है। इसकी अलग अलग तरह से व्याख्या की जा रही है। एक प्रतिशत इस्लामी आतंकवादी इस्लाम को बदनाम कर रहे हैं। देश पर जब बुरा वक्त आता है तो कुछ जेहादी विचारधारा के लोग पाकिस्तान जिदाबाद के नारा लगाना शुरु कर देते हैं। ऐसे लोगों को जेल भेज देना चाहिये। हमें गर्व है कि हम हिदुस्तान में जन्में हैं, यह एक सुरक्षित एवं अमन पसन्द देश है।