महावीरी जुलूस के मार्गो का एसपी ने किया निरीक्षण
ढ्ढठ्ठह्यश्चद्गष्ह्लद्बश्रठ्ठ ढ्ड4 स्क्क द्घश्रह्म ह्लद्धद्ग ह्मश्रह्वह्लद्गह्य श्रद्घ रूड्डद्धड्ड1द्बह्म क्कड्डह्मद्बह्यद्धढ्ढठ्ठह्यश्चद्गष्ह्लद्बश्रठ्ठ ढ्ड4 स्क्क द्घश्रह्म ह्लद्धद्ग ह्मश्रह्वह्लद्गह्य श्रद्घ रूड्डद्धड्ड1द्बह्म क्कड्डह्मद्बह्यद्धढ्ढठ्ठह्यश्चद्गष्ह्लद्बश्रठ्ठ ढ्ड4 स्क्क द्घश्रह्म ह्लद्धद्ग ह्मश्रह्वह्लद्गह्य श्रद्घ रूड्डद्धड्ड1द्बह्म क्कड्डह्मद्बह्यद्धढ्ढठ्ठह्यश्चद्गष्ह्लद्बश्रठ्ठ ढ्ड4 स्क्क द्घश्रह्म ह्लद्धद्ग ह्मश्रह्वह्लद्गह्य श्रद्घ रूड्डद्धड्ड1द्बह्म क्कड्डह्मद्बह्यद्धढ्ढठ्ठह्यश्चद्गष्ह्लद्बश्रठ्ठ ढ्ड4 स्क्क द्घश्रह्म ह्लद्धद्ग ह्मश्रह्वह्लद्गह्य श्रद्घ रूड्डद्धड्ड1द्बह्म क्कड्डह्मद्बह्यद्ध
जागरण संवाददाता, बलिया : सिकंदरपुर में निकलने वाले महावीरी जुलूस को लेकर प्रशासनिक अमला पूरी तरह से सक्रिय हो गया है। इसको लेकर प्रतिदिन प्रशासन की कोई न कोई गतिविधि हो रही है। पुलिस अधीक्षक देवेंद्र नाथ ने सोमवार की देर शाम को जुलूस मार्ग का निरीक्षण किया। उन्होंने आम जनता व अखाड़ेदारों से बातचीत भी की। कहा कि जुलूस के दिन सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम होंगे। इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है। सभी अखाड़ों के साथ भारी पुलिस की संख्या होगी। उन्होंने जुलूस निकलने व मिलान वाले स्थल को भी देखा। साथ ही वहां पर आम जनता से बात भी की। उन्होंने अखाड़ेदारों से कहा कि वे कोई नई परंपरा न करें। परंपरा के अनुसार ही जुलूस निकलेगा। निर्धारित मार्ग से ही जाएगा। बताया कि माहौल बिगाड़ने वालों को चिह्नित किया जा रहा है। इसके लिए पुलिस टीम लगी हुई है। पुलिस इस जुलूस को लेकर काफी सतर्क है। उन्होंने मातहतों से पूर्व में हुई घटनाओं के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी ली। साथ ही प्रतिदिन इन क्षेत्रों में सक्रिय रहने का निर्देश पुलिस के जवानों को दिया। इस मौके पर एएसपी विजय पाल सिंह, सीओ व एसओ मौजूद थे।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप