संत निरंकारी भवन में बम धमाके से अनुयायी आहत
जासं, बैरिया (बलिया) : विश्वस्तरीय निरंकारी वार्षिक संत समागम इस साल दिल्ली में न होकर हरियाणा स्थित गनौर के समलखा ग्राउंड में 24 से 26 नवंबर को आयोजित होगा। इस बार यह समागम निरंकारी माता सुदीक्षा जी के अध्यक्षता में आयोजित होगा। उक्त जानकारी देते हुए संत निरंकारी शाखा करमानपुर के मुखी राजेंद्र प्रसाद वर्मा व अमरनाथ वर्मा ने क्षेत्र के जागरूक लोगों से आग्रह किया है कि इस समागम में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर विश्वस्तरीय संत समागम का लाभ उठाएं।
जागरण संवाददाता, बलिया: अमृतसर के राजासांसी के गांव अदलीवाल के संत निरंकारी भवन में बम धमाके की खबर मिलते ही यहां के अनुयायी आहत हो गए। उन्होंने इस आतंकी घटना की ¨नदा की। साथ ही मजबूती के साथ हरियाणा के गनौर के समलखा में होने वाले विश्व सम्मेलन में भाग लेने की तैयारी में अनुयायी लगे हुए हैं। जनपद में संत निरंकारी का कोई स्थाई कार्यालय नहीं है। टाउन इंटर कालेज में प्रत्येक रविवार को समागम होता है। साथ ही अनुयायियों द्वारा सफाई अभियान, रक्तदान, पौधरोपण का कार्यक्रम भी किया जाता है। संयोजक आरके ¨सह ने बताया कि यह कायराना पूर्ण घटना है। इसकी जितनी ¨नदा की जाए कम है।
विश्वस्तरीय संत समागम में भाग लेने का आह्वान
जासं, बैरिया: विश्वस्तरीय निरंकारी वार्षिक संत समागम इस साल दिल्ली में न होकर हरियाणा स्थित गनौर के समलखा ग्राउंड में 24 से 26 नवंबर को आयोजित होगा। इस बार यह समागम निरंकारी माता सुदीक्षा जी के अध्यक्षता में आयोजित होगी। इसकी जानकारी देते हुए संत निरंकारी शाखा करमानपुर के मुखी राजेंद्र प्रसाद वर्मा व अमरनाथ वर्मा ने क्षेत्र के जागरूक लोगों से आग्रह किया है कि वे इस समागम में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर विश्वस्तरीय संत समागम का लाभ उठाएं।