नाबालिग के साथ अश्लील हरकत, गिरफ्तार
थाना क्षेत्र के एक गांव में एक युवक ने मंगलवार की देर रात
By JagranEdited By: Published: Wed, 26 May 2021 05:32 PM (IST)Updated: Wed, 26 May 2021 05:32 PM (IST)
जागरण संवाददाता, बैरिया (बलिया) : थाना क्षेत्र के एक गांव में एक युवक ने मंगलवार की देर रात नाबालिग चचेरी बहन के साथ अश्लील हरकत की। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। एसएचओ राजीव मिश्र ने बताया मोहम्मद रजा लड़की को कैरम बोर्ड खेलने के बहाने टेंपो में लेकर गया। इसके बाद उसके साथ अश्लील हरकत करने लगा। उसके शोर मचाने पर घर के लोग दौड़ कर पहुंच गए। तब तक वह फरार हो गया। बाद में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें