भाजपा की जुमलेबाजी से बढ़ी महंगाई व बेरोजगारी
जासं, रसड़ा (बलिया) : स्थानीय डाक बंगला पर शुक्रवार को कांग्रेस पार्टी की मासिक बैठक सम्पन्न हुई। इसम
जासं, रसड़ा (बलिया) : स्थानीय डाक बंगला पर शुक्रवार को कांग्रेस पार्टी की मासिक बैठक सम्पन्न हुई। इसमें पार्टी सशक्त बनाने के साथ ही सरकार की जन विरोधी नीतियों की आलोचना की गई। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष सच्चितानंद तिवारी ने कहा कि केंद्र व प्रदेश की जन विरोधी नीतियों एवं जुमलेबाजी के चलते आज आम जनता महंगाई, बेरोजगारी व भ्रष्टाचार से त्राहि-त्राहि कर रही है जिसका खामियाजा भाजपा को आने वाले समय में भुगतना पड़ेगा। पूर्व जिलाध्यक्ष शशिकांत त्रिपाठी ,प्रदेश कांग्रेस समिति के सदस्य एवं कार्यक्रम के पर्यवेक्षक कमलेश कुमार ¨सह ,जिला उपाध्यक्ष शिवजी तिवारी, मंजीत ¨सह, विशाल चौरसिया, सूर्यकांत यादव, नंदलाल राम, तूफानी राम, रामप्रवेश आदि मौजूद थे। अध्यक्षता पूर्व जिलाध्यक्ष यतेंद्र बहादुर ¨सह व संचालन वरिष्ठ नेता विशाल चौरसिया ने किया।