बलिया जिले में छठ पर्व पर 100 रुपये किलो तक जा पहुंचा लौकी का भाव
बलिया में सूर्य उपासना का महापर्व छठ नहाय-खाय के साथ शुरू हो रहा है, जिससे बाजार में पूजन सामग्री की ...और पढ़ें

छठ महापर्व पर बलिया में लौकी के दाम आसमान पर, व्रतियों को झेलनी पड़ रही महंगाई।
HighLights
छठ महापर्व नहाय-खाय के साथ शुक्रवार से बलिया में शुरू.
पूर बाजार में लौकी का भाव 100 रुपये प्रति किलो पहुंचा.
महंगाई के बावजूद व्रती महिलाएं आस्था से कर रहीं खरीदारी.
जागरण संवाददाता, पूर (बलिया)। सूर्य उपासना का महापर्व छठ शुक्रवार को नहाय-खाय के साथ शुरू होगा। चार दिवसीय पर्व के पहले दिन व्रती महिलाएं स्नान के बाद लौकी की सब्जी और चावल ग्रहण कर व्रत की शुरुआत करेंगी। पर्व को लेकर बाजार में पूजन सामग्री और सब्जियों की मांग बढ़ गई है।
पूर बाजार में मांग बढ़ने से लौकी के दाम 100 रुपये किलो तक पहुंच गए हैं। इससे व्रती महिलाओं को महंगाई की मार झेलनी पड़ रही है। व्रती कोमल सिंह ने बताया कि छठ पर्व पर नहाय-खाय के दिन लौकी की सब्जी खाने की धार्मिक परंपरा है। ऐसे में महंगे दाम पर भी लौकी खरीदनी पड़रही है। आस्था के आगे महंगाई भी मजबूरी बन गई है।