गड़ही पर अवैध कब्जा, ग्रामीणों ने सौंपा पत्रक
????? ????????? ????? ???? ????? ??????? ?? ???? ????? ???? ??? ???? ?? ??? ???? ????? ?? ???????? ????????? ?? ??????? ?? ?????????? ????? ?????????? ?? ????? ????? ??? ?? ?????? ?? ?????????????? ?? ???? ?? ??? ?? ????????? ?? ???? ?????? ????????? ?? ?????? ???? ?? ?? ???????? ????? ?? ???? ??? ??? ?? ??????? ???? ?? ???? ???????? ????? ?? ????????? ???? ???? ???? ??? ?? ??????? ?????? ?? ??? ????? ?? ???????
जागरण संवाददाता, बलिया: रसड़ा तहसील क्षेत्र के टिका देवरी गांव में गड़ही पर हुए अवैध कब्जे से आक्रोशित ग्रामीणों ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट पहुँचकर जिलाधिकारी को पत्रक सौंपा। लेखपाल पर उच्चाधिकारियों के आदेश के बाद भी हीलाहवाली करने का आरोप लगाया। ग्रामीणों ने तत्काल गड़ही पर से अतिक्रमण हटाने की मांग की है। यह चेतावनी भी दी कि जल्द अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया शुरू नहीं की गई तो ग्रामीण आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।
ग्रामीणों का आरोप है कि गांव के दबंगों ने इस गड़ही पर कब्जा कर लिया है। इस संबन्ध में तहसील दिवस पर कई बार प्रार्थना पत्र दिया गया। इसके बाद भी कार्रवाई नहीं हुई। एसडीएम रसड़ा ने लेखपाल शैलेश भारतीय से रिपोर्ट भी मांगी थी। लेखपाल ने दो बार की रिपोर्ट में उल जलूल आख्या दी। प्रधान राकेश सिंह के नेतृत्व में जिलाधिकारी से मिलकर पत्रक सौंपा। इस मौके पर अंजनी सिंह ,अंकित सिंह ,अरुण सिंह ,मयंक सिंह, उमेश यादव ,बृजेश सिंह ,अमित सिंह, परवेज अख्तर, लल्लन मल्ला ह,सुनील राम, गुड्डू राम आदि मौजूद थे।