वरिष्ठों को दरकिनार नहीं करते तो अलग होता परिणाम : रामइकबाल
जागरण संवाददाता बलिया अपने बयानों से हाल ही राजनीतिक तापमान बढ़ा चुके भाजपा के पूर्व विधा
By JagranEdited By: Published: Sun, 04 Jul 2021 05:42 PM (IST)Updated: Sun, 04 Jul 2021 05:42 PM (IST)
जागरण संवाददाता, बलिया : अपने बयानों से हाल ही राजनीतिक तापमान बढ़ा चुके भाजपा के पूर्व विधायक रामइकबाल सिंह ने जिला पंचायत चुनाव को लेकर भी टिप्पणी की है। उन्होंने कहा है कि जिला पंचायत के चुनाव में उन्हें और पार्टी के कई दूसरे नेताओं को दरकिनार कर दिया गया। अध्यक्ष-पद के प्रत्याशी का चयन करने में वरिष्ठ नेताओं से कोई सुझाव नहीं लिया गया। ऐसा करते तो निश्चित रूप से परिणाम कुछ अलग होता। फिलहाल पार्टी प्रबंधन को बलिया में मिली हार से सबक लेना चाहिए। यहां जीत सपा की झोली में गिरी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें