Move to Jagran APP

लगातार बारिश होती रही तो धान क्रय केंद्रों पर होगा बड़ा नुकसान

अचानक बारिश शरू होने के चलते जनपद के धान क्रय केंद्रों पर भी आफत आ सकती है। गुरुवार रात से शुरू हुई बारिश शुक्रवार को भी दिन भर होती ररूक-रूक कर होती रही। इससे सर्वत्र के क्रय केंद्रों पर तत्काल तिरपाल आदि से खरीदे गए धान के बोरे को ढ़का गया है लेकिन बारिश का क्रम ऐसा ही रहा तो भारी नुकसान होने से भी इनकार नहीं किया जा सकता। इसलिए कि धान क्रय केंद्रों पर तिरपाल तत्कालिक उपाय के रुप में है।

By JagranEdited By: Published: Fri, 13 Dec 2019 06:36 PM (IST)Updated: Fri, 13 Dec 2019 06:36 PM (IST)
लगातार बारिश होती रही तो धान क्रय केंद्रों पर होगा बड़ा नुकसान
लगातार बारिश होती रही तो धान क्रय केंद्रों पर होगा बड़ा नुकसान

जागरण संवाददाता, बलिया : अचानक बारिश शरू होने के चलते जनपद के धान क्रय केंद्रों पर भी आफत आ सकती है। गुरुवार रात से शुरू हुई बारिश शुक्रवार को भी दिन भर होती ररूक-रूक कर होती रही। इससे सर्वत्र के क्रय केंद्रों पर तत्काल तिरपाल आदि से खरीदे गए धान के बोरे को ढ़का गया है, लेकिन बारिश का क्रम ऐसा ही रहा तो भारी नुकसान होने से भी इन्कार नहीं किया जा सकता। इसलिए कि धान क्रय केंद्रों पर तिरपाल तत्कालिक उपाय के रुप में है। तेज बारिश से बचाव के ऐसे कोई उपाय मौके पर नहीं दिखते। क्रय केंद्रों पर बाहर ही भारी संख्या में धान के बोरे रखे गए हैं।

loksabha election banner

जिला विपरण अधिकारी कमलेश कुमार पांडेय ने बताया कि जिले में कुल 64 धान क्रय केंद्र खुले हैं, जहां अब तक 8152 क्विंटल धान की खरीदारी हुई है। बारिश से बचाव के तत्काल प्रबंध किए गए हैं। कहीं भी धन के बोरे की भींगने की सूचना नहीं है। तत्कालिक उपाय भी किए गए हैं। उन्होंने बताया कि मौसम विभाग के अनुसार शनिवार के बाद बारिश से कुछ राहत मिलने के संकेत हैं। यदि बरिश आगे भी होती रही तो धान के बोरे को अन्यत्र रखा जाएगा।

-

डीएम ने धान क्रय केंद्र का निरीक्षण किया

हनुमानगंज ब्लाक के मंडी स्थित धान क्रय केंद्र का जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही ने शुक्रवार को निरीक्षण किया। केंद्र पर उपलब्ध बोरे की संख्या, किसानों का पेमेंट स्टेटस सहित धान खरीद की अन्य व्यवस्था को भी देखा। निरीक्षण के दौरान चार दिन पहले अपना धान देने के बाद उसका मूल्य खाते में नहीं आने की बात एक किसान ने कही। इस पर जिलाधिकारी ने वहां मौजूद अन्य किसानों से भी खरीद से जुड़ी सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। केंद्र प्रभारी को निर्देश दिया कि किसानों की फसल का भुगतान निर्धारित समय में अनिवार्य रूप से हो जाए। डिप्टी आरएमओ इसकी नियमित समीक्षा करते रहें। यह भी निर्देश दिया कि हर केंद्र पर जरूरी व्यवस्था करने और टोकन के अनुसार नियमानुसार खरीद सुनिश्चित कराएं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.