सैकड़ों बीघा धान की फसल नष्ट
रसड़ा (बलिया) रसड़ा क्षेत्र के कैलीपाली गांव में ग्राम प्रधानों एवं जनप्रतिनिधियों की उदासनीता के चलते प्रतिवर्ष
रसड़ा (बलिया) : रसड़ा क्षेत्र के कैलीपाली गांव में ग्राम प्रधानों एवं जनप्रतिनिधियों की उदासनीता के चलते प्रतिवर्ष सैकड़ों बीघा धान की फसल जलमग्न होकर नष्ट हो रही है। इस वर्ष भी भारी जलजमाव से धान की फसल नष्ट हो गई है।
पिछले कुछ दिनों हुई बारिश का नतीजा है कि कैलीपाली गांव के किसान अभय सिंह, अखिलेश सिंह, श्रीराम सिंह, जयराम सिंह शशिकांत, मुरारी, राधाकिशुन दिनेश, अनिल सिंह आदि की लगभग सैकड़ों बीघा धान की फसल नष्ट हो चुकी है। ऐसा नहीं कि ये किसान जलनिकासी के लिए ग्राम प्रधान व उच्चाधिकारियों से गुहार नहीं लगाए हैं। सबकुछ जानने के बाद भी जिम्मेदार इस दिशा में कोई सार्थक कदम नहीं उठा रहे हैं। नतीजा प्रतिवर्ष जहां धान की फसल डूब कर नष्ट हो जा रही है वहीं भारी जलजमाव रहने से गेहूं की फसल की बुआई संभव नहीं हो पा रही है। किसानों ने जनप्रतिनिधियों एवं उच्चाधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराते हुए जल निकासी की व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है।