गर्म दाल का पतीला पलटा, दो रसोइया व बच्ची झुलसी
जागरण संवाददाता, बैरिया (बलिया) : छात्र-छात्राओं के लिए मध्याह्न भोजन बनाते समय दो रसोइया और
जागरण संवाददाता, बैरिया (बलिया) : छात्र-छात्राओं के लिए मध्याह्न भोजन बनाते समय दो रसोइया और एक दो वर्षीय बच्ची के ऊपर गर्म दाल का पतीला गिर गया। इसमें तीनों झुलस गए। सभी को सोनबरसा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा बैरिया थाना क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय व उच्च प्राथमिक विद्यालय भीखाछपरा में बुधवार की सुबह हुई।
रसोइया शोभा देवी (30) पत्नी भोला निवासी भीखाछपरा व उमरावती देवी (45) पत्नी स्व. बैजनाथ चौधरी सुबह छात्र-छात्राओं के लिए खाना बना रही थीं। गैस चूल्हा से बन चुकी दाल से भरा पतीला उतारते समय वह पलट गया। इससे उमरावती देवी व शोभा देवी झुलस गई। उधर गिरे दाल की चपेट में आने से बगल में बैठी शोभा देवी की दो वर्षीया पुत्री भी झुलस गई। इनकी चीख पुकार सुन पहुंचे विद्यालय के लोगों ने आनन-फानन में तीनों घायलों को सोनबरसा अस्पताल ले गए जहां उनकी हालत गंभीर देख सभी को भर्ती कर लिया गया। चिकित्सकों के अनुसार दोनों महिलाओं के कमर के नीचे का हिस्सा झुलसा है जबकि बच्ची की स्थिति गंभीर है।