स्वास्थ्य केंद्र का आरओ प्लांट खराब
॥द्गड्डद्यह्लद्ध ष्द्गठ्ठह्लद्गह्मह्य क्त्रह्र श्चद्यड्डठ्ठह्ल स्त्रद्गह्लद्गह्मद्बश्रह्मड्डह्लद्गस्त्र॥द्गड्डद्यह्लद्ध ष्द्गठ्ठह्लद्गह्मह्य क्त्रह्र श्चद्यड्डठ्ठह्ल स्त्रद्गह्लद्गह्मद्बश्रह्मड्डह्लद्गस्त्र॥द्गड्डद्यह्लद्ध ष्द्गठ्ठह्लद्गह्मह्य क्त्रह्र श्चद्यड्डठ्ठह्ल स्त्रद्गह्लद्गह्मद्बश्रह्मड्डह्लद्गस्त्र॥द्गड्डद्यह्लद्ध ष्द्गठ्ठह्लद्गह्मह्य क्त्रह्र श्चद्यड्डठ्ठह्ल स्त्रद्गह्लद्गह्मद्बश्रह्मड्डह्लद्गस्त्र॥द्गड्डद्यह्लद्ध ष्द्गठ्ठह्लद्गह्मह्य क्त्रह्र श्चद्यड्डठ्ठह्ल स्त्रद्गह्लद्गह्मद्बश्रह्मड्डह्लद्गस्त्र॥द्गड्डद्यह्लद्ध ष्द्गठ्ठह्लद्गह्मह्य क्त्रह्र श्चद्यड्डठ्ठह्ल स्त्रद्गह्लद्गह्मद्बश्रह्मड्डह्लद्गस्त्र
जासं, सोनवानी (बलिया): सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सोनवानी परिसर में लगा आरओ प्लांट कई सालों से बन्द पड़ा हुआ है। इससे आने वालों मरीजों को पानी तक नसीब नहीं हो पता है। सितम्बर 2017 में तीन लाख चालीस हजार में सांसद स्थानीय विकास निधि द्वारा स्वचलित आरओ प्यूरीफायर व वाटर कूलर का लोकार्पण पूर्व सांसद भारत सिंह एवं विधायक सुरेन्द्र सिंह ने किया था। महीना दिन चलने के बाद वह खराब हो गया। इसके बाद भी आज तक इसकी शिकायत करने के बाद भी आरओ प्लांट का मरम्मत नहीं हो पाया। अब गर्मी के दिन शुरू होने वाला है। घनी आबादी के बीच बने सीएचसी पर काफी संख्या में मरीज इलाज के लिए आते है और प्यास बुझाने के लिए स्वच्छ पेय जल के लिए दर दर भटकते रहते है। अस्पताल कर्मियों ने बताया कि शिकायत के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हुई। क्षेत्र से इलाज कराने आए मरीजों ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी का ध्यान आकृष्ट करते हुए आरओ प्लांट को ठीक कराने की मांग की है।