छुट्टा पशुओं से फसलों को नुकसान
विद्युत उपकेंद्र जाम से जुड़े हजौली गोपालपुर चिलकहर भदपा पहाड़पुर आदि गांवों में अनियमित विद्युत आपूर्ति होने से लोगों के समक्ष विकट समस्या उत्पन्न हो गई है। विद्युत आपूर्ति का आलम यह है कि लोगों की रात की नींद हराम हो रही है और लोग दो-चार घंटे विद्युत आपूर्ति से मोबाइल भी ठीक से चार्च नहीं कर पा रहे हैं। क्षेत्रीय उपभोक्ताओं ने विभागीय उच्चाधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराते हुए सेड्युल के मुताबिक विद्युत आपूर्ति की मांग की है।
जासं, सिकंदरपुर (बलिया) : इलाके में स्वछंद विचरण कर रहे छुट्टा पशु न केवल किसानों बल्कि आम लोगों के लिए सिरदर्द बन गए हैं। बढ़ती संख्या के साथ झुंड में विचरण कर रहे ये पशु फसलों को तो क्षति पहुंचा ही रहे हैं। सड़कों पर झुंड में खड़े रह अथवा बैठ कर आवागमन को भी बाधित करने लगे हैं। यही नहीं सब्जी व फल की दुकानों पर भी मुंह मारने से परहेज नहीं कर रहे हैं। यह स्थिति पिछले कई महीने से है। इससे विशेष तौर से किसान वर्ग परेशान हो गया है। जिस भी खेत में इनका झुंड घुस रहा है उसमें खड़ी फसल को ये काफी नुकसान पहुंचा रहे हैं। सड़कों पर तो ये ऐसे खड़ा या बैठ रहे हैं मानो वह उन्हीं के लिए बनाई गई है। फलत: छोटे बड़े वाहनों के चालक दाएं बाएं करके अपने वाहन गुजारने को विवश हैं।