विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बल‍िया में प्रेमी से शादी की मांग को लेकर टावर पर चढ़ी युवती, पुलिस ने कड़ी मशक्‍कत के बाद सुरक्षित उतारा

By Sanjay Kumar Pandey Edited By: Abhishek sharma
Published: Sat, 21 Nov 2026 11:27 AM (IST)

बलिया में एक युवती अपने प्रेमी से शादी की मांग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ गई। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद उसे सुरक्षित नीचे उतारा, प्रेमी हाल ही में जेल से जमानत पर छूटा था।

HighLights

  1. युवती प्रेमी से शादी की मांग को लेकर टावर पर चढ़ी।

  2. पुलिस ने मशक्कत कर युवती को सुरक्षित नीचे उतारा।

  3. प्रेमी हाल ही में जेल से जमानत पर बाहर आया था।

जागरण संवाददाता, नगरा (बलिया)। प्रेमी को जेल से छुटे प्रेमी संग साथ शादी करने की जिद में युवती के मोबाइल टावर पर चढ़ने का मामला शनिवार को क्षेत्र में चर्चा का विषय बना रहा। पांडेयपुर गांव के समीप एक स्कूल के पास स्थित मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती को पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद सुरक्षित नीचे उतारा।

बताया जाता है कि नेहा यादव भंडारी का विशाल राजभर भंडारी से प्रेम प्रसंग चल रहा है। बीते सितंबर माह में दोनों घर से भाग गए थे। इस मामले में परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर विशाल को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया था। वह फिलहाल जेल में बंद था।अब जमानत पर बाहर है। इसके बाद से ही नेहा प्रेमी को जेल से छुड़ाने और उसके साथ शादी करने की मांग कर रही थी।

इसी मांग को लेकर शनिवार सुबह नेहा पांडेयपुर गांव के समीप स्थित मोबाइल टावर पर चढ़ गई। इसकी जानकारी होते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष संजय कुमार मिश्र ने पुलिसकर्मियों के साथ युवती को समझाने का प्रयास किया। काफी देर तक चली मान-मनौव्वल के बाद युवती को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।