विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गाजीपुर-बलिया ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे 2027 से पूर्वांचल के विकास को देगा नई रफ्तार, 200 गांवों से गुजरेगा

Published: Fri, 06 Nov 2026 01:38 PM (IST)

गाजीपुर से बलिया होते हुए बिहार तक बन रहा ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे जनवरी 2027 तक पूरी तरह चालू हो जाएगा।

तस्वीर- फाइल।

तस्वीर- फाइल।

HighLights

  1. गाजीपुर से बिहार तक ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे का निर्माण जारी है।

  2. शेष हिस्से जनवरी 2027 तक पूरी तरह चालू होंगे।

  3. पूर्वांचल में व्यापार, यात्रा और आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।

जागरण संवाददाता, बलिया। पूर्वांचल के जिलों को लंबे समय से बेहतर सड़क संपर्क की दरकार रही है। अब गाजीपुर से बलिया होते हुए बिहार की सीमा तक बन रहा ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे इस क्षेत्र के विकास को नई रफ्तार देने की उम्मीद जगा रहा है।

जनवरी 2027 से इसके शेष हिस्से पर भी वाहनों का आवागमन शुरू हो जाएगा। इससे पूर्वांचल और बिहार के बीच यात्रा सुगम होने के साथ व्यापार, परिवहन और आर्थिक गतिविधियों को भी गति मिलेगी। 134.300 किलोमीटर लंबे इस कॉरिडोर पर 5320 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं।

परियोजना एनएच-29 पर हृदयपुर गांव के पास से शुरू होकर छपरा-मांझी एनएच-19 को पार करते हुए नए रिविलगंज बाईपास के रास्ते बिहार की सीमा तक जाती है। इसे चार चरणों में पूरा किया जा रहा है। एनएचएआइ के अनुसार, पहले चरण में हृदयपुर से शाहपुर तक 42.50 किलोमीटर सड़क पर आवागमन शुरू हो चुका है।

दूसरे चरण में शाहपुर से पिंडारी तक 35.65 किलोमीटर सड़क को नवंबर के अंत तक चालू करने की तैयारी है। इसके बाद तीसरा हिस्सा पिंडारी से बैरिया होते हुए रिविलगंज बाईपास तक 38.37 किलोमीटर लंबा व चौथा हिस्सा 17.27 किलोमीटर लंबा बक्सर स्पर काे भी जनवरी 2027 से चालू करने की तैयारी है।

200 गांवों से होकर गुजर रहा एक्सप्रेस-वे

यह एक्सप्रेस-वे गाजीपुर से बलिया तक 184 गांवों से होकर गुजर रहा है। इसमें बलिया के 82, बैरिया के 16 व गाजीपुर जनपद के 86 गांवों के लोगों को आवागमन में विशेष सहूलियत होगी।

यह भी पढ़ें- Ayodhya Per Capita Income: जिस अयोध्या से शुरू हुआ दीपावली का त्योहार, उसकी प्रति व्यक्ति आय और GDP कितनी?

दिल्ली जाने का सफर भी होगा आरामदायक

ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे पूरी तरह से चालू हो जाने के बाद बलिया से दिल्ली जाने का सफर भी आरामदायक हो जाएगा। गाजीपुर से छह लेन सड़क पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर 340 किलोमीटर की दूरी तय कर लखनऊ पहुंचने के बाद वहां से 300 किलोमीटर के लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे का संपर्क मिल जाएगा और आगरा से यमुना एक्सप्रेस-वे पर 180 किमी दूरी तय कर आराम से लोग नोएडा पहुंच जाएंगे।

ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे का एक फेज चालू है। दूसरे फेज का काम भी पूर्ण हो गया है। जनवरी से तीसरे और चौथे फेज को भी पूर्ण रूप से चालू कर दिया जाएगा। सभी जगह निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है।
-पीयूष अग्रवाल, प्रोजेक्ट डायरेक्टर, एनएचएआइ, आजमगढ।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।