विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सूरत से गिरफ्तार हुआ नगरा थाने का 50 हजार का इनामी गैंगस्टर, एसटीएफ लखनऊ ने की कार्रवाई

By Vns Milan K. Gupta Edited By: Abhishek sharma
Published: Sat, 14 Nov 2026 04:40 PM (GMT+05:30)

नगरा थाने में गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित 50 हजार के इनामी मुन्ना गोड़ उर्फ चंद्रमल को एसटीएफ लखनऊ ...और पढ़ें

सूरत में दबोचा गया नगरा थाने का 50 हजार का इनामी गैंगस्टर मुन्ना गोड़।

सूरत में दबोचा गया नगरा थाने का 50 हजार का इनामी गैंगस्टर मुन्ना गोड़।

HighLights

  1. नगरा थाने का 50 हजार का इनामी गैंगस्टर गिरफ्तार।

  2. एसटीएफ लखनऊ ने गुजरात के सूरत से दबोचा।

  3. गैंगस्टर एक्ट सहित चार मुकदमे दर्ज हैं।

जागरण संवाददाता, नगरा (बलिया)। नगरा थाने में गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित चल रहे 50 हजार रुपये के इनामी अभियुक्त को एसटीएफ लखनऊ की टीम ने गुजरात के सूरत से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के रुद्रवार गांव निवासी मुन्ना गोड़ उर्फ चन्द्रमल पुत्र सत्येन्द्र प्रसाद के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, मुन्ना गोड़ नगरा थाने में दर्ज गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी के लिए एसटीएफ लखनऊ की टीम उपनिरीक्षक चन्द्र प्रकाश मिश्र के नेतृत्व में तलाश कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर एसटीएफ ने 12 नवंबर को गुजरात के सूरत शहर के पांडेसरा थाना क्षेत्र स्थित लक्ष्मीनगर आशापुरी सोसाइटी-02, गोवलनगर रोड से उसे गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त का चिकित्सकीय परीक्षण सूरत स्थित न्यू सिविल हास्पिटल एवं गवर्नमेंट मेडिकल कालेज में कराया गया। इसके बाद उसे सूरत की अदालत में पेश किया गया, जहां से 16 नवंबर तक का ट्रांजिट रिमांड मिलने पर एसटीएफ की टीम उसे लेकर बलिया पहुंची। शनिवार को अभियुक्त को नगरा पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।

नगरा पुलिस ने उसे नियमानुसार न्यायालय में पेश किया। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ नगरा थाने में गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे के अलावा चोरी सहित अन्य धाराओं में चार मुकदमे दर्ज हैं। इनमें नगरा थाने के दो और बलिया कोतवाली के दो मुकदमे शामिल हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।