Move to Jagran APP

केरल बाढ़ पीड़ितों के लिए जमा की जाएगी धनराशि

जासं, बलिया : भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं की बैठक सोमवार को भाजपा कार्यालय पर स

By JagranEdited By: Published: Mon, 03 Sep 2018 09:40 PM (IST)Updated: Mon, 03 Sep 2018 09:40 PM (IST)
केरल बाढ़ पीड़ितों के लिए जमा की जाएगी धनराशि
केरल बाढ़ पीड़ितों के लिए जमा की जाएगी धनराशि

जासं, बलिया : भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं की बैठक सोमवार को भाजपा कार्यालय पर संपन्न हुई। बैठक में भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष सुभाष यदुवंश के निर्देश पर केरल बाढ़ आपदा राहत के लिए धन संग्रह व वीरांगना प्रशिक्षण अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। कार्यक्रम के जिला प्रभारी व युवा मोर्चा के प्रदेश सह संयोजक संतोष जायसवाल ने कहा कि भाजपा एक राष्ट्रवादी सोच रखने वाली पार्टी है। जिसमें कार्य कर रहे कार्यकर्ता देश में कभी भी आपदा व विपदा आने पर सहयोग को तत्पर रहते हैं। इसी क्रम में प्रदेश नेतृत्व में पांच व सितंबर को जिले के प्रमुख बाजारों में धन संग्रह करने व आठ सितंबर को महिला सशक्तीकरण हेतु वीरांगना प्रशिक्षण अभियान चलाने का निर्णय लिया गया है। साथ ही जनपद के प्रबुद्ध वर्ग व अभियान बंधुओं से इस आपदा राहत धन संग्रह में सहयोग की अपील की। युवा मोर्चा के जिला संयोजक पियूष चौबे ने पांच सितंबर को सुबह 11 बजे भाजपा कार्यालय से जिले भर के युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को एकत्रित होकर बाजार में धन संग्रह हेतु भ्रमण करने की अपील की। बैठक में भाजपा महामंत्री जयप्रकाश साहू, राजीव मोहन चौधरी, प्रकाश ¨सह, वशिष्ठ दत्त पांडेय, देवव्रत दूबे, मनीष पांडेय, रामजी ¨सह, हर्षित त्रिपाठी, अवधेश पांडेय, भृगुनाथ राजभर आदि मौजूद थे। अध्यक्षता अरुण ¨सह बंटू व संचालन अंकुर उपाध्याय ने किया।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.