नालसा मोबाइल एप से मिलेगी नि:शुल्क कानूनी मदद
जागरण संवाददाता बलिया नालसा मोबाइल एप के माध्यम से पीड़ित मुफ्त कानूनी सहायता के साथ ही अन्य
By JagranEdited By: Published: Thu, 02 Dec 2021 06:08 PM (IST)Updated: Thu, 02 Dec 2021 06:08 PM (IST)
जागरण संवाददाता, बलिया : नालसा मोबाइल एप के माध्यम से पीड़ित मुफ्त कानूनी सहायता के साथ ही अन्य मदद ले सकते हैं। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर जिले में भी एप काम करने लगा है। एप के माध्यम से कोई भी व्यक्ति विधिक सहायता, विधिक राय अथवा किसी अन्य समस्या के समाधान के लिए आवेदन कर सकता है। आवेदक कार्यवाही के विषय में जानकारी ले सकता है। एप गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें