पुलिया के नीचे मिला युवक का शव, हत्या की आशंका
-पिता ने लगाया हत्या का आरोप जांच में जुटी पुलिस -बैरिया क्षेत्र के मठधज्जू गिरि पुलिया के नीचे मिला शव जागरण संवाददाता बकुल्हा (बलिया) थाना के मठधज्जू गिरि गांव में सोमवार की सुबह पुलिया के नीचे मुन्ना राम (32) का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं मृतक के पति हत्या की आशंका जताई है।
जागरण संवाददाता, बकुल्हा (बलिया): सोमवार की सुबह पुलिया के नीचे मुन्ना राम (32 वर्ष) का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पिता ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। यह घटना थाना के मठधज्जू गिरि गांव में हुई।
मठ धज्जू गिरि निवासी मृतक मुन्ना राम पंजाब में किसी प्राइवेट कंपनी में नौकरी करते थे। रविवार की शाम आठ बजे वह शोभाछपरा गांव में निमंत्रण में शामिल होने गए थे। वहां से रात में घर वापस नहीं लौटे। सुबह परिवार वाले उसकी तलाश करने लगे। इस बीच परिजनों को पता चला कि लक्ष्मणछपरा-मठधज्जू गिरि के बीच में पड़ने वाली पुलिया के नीचे एक शव पड़ा हुआ है। मृतक के मुंह पर सिर्फ चोट के निशान है। परिवार वालों ने मौके पर पहुंच कर शव की शिनाख्त की। सूचना पर पुलिस पहुंच गई।
पिता बीरबल राम का आरोप है कि मुन्ना की हत्या की गई है। उसके पूरे शरीर पर कहीं चोट का कोई निशान नहीं है। सवाल खड़ा किया कि किसी के 15 फीट ऊंचाई से गिरने पर शरीर के कई अंग में चोट आएगी। उन्होंने अपने बेटे की हत्या कर शव फेंके जाने का आरोप लगाया है। अपर पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार यादव ने बताया कि मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम के लिए शव को जिला मुख्यालय भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।