झाड़ी मिला अधेड़ का शव, सनसनी
जासं, मझौवा(बलिया) : बैरिया थाना क्षेत्र के केहरपुर में गंगा किनारे लगी झाड़ी में शनिवार
जासं, मझौवा(बलिया) : बैरिया थाना क्षेत्र के केहरपुर में गंगा किनारे लगी झाड़ी में शनिवार की सुबह 50 वर्षीय अज्ञात अधेड़ का शव पाए जाने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई हैं। ग्रामीणों की सूचना पर क्षेत्राधिकारी उमेश यादव, बैरिया एसओ, हल्दी, रेवती, दोकटी थानों की पुलिस पहुंच गई। क्षेत्राधिकारी ने घटना स्थल का मुआयना करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गांव के लोग जब गंगा तट पर स्नान के लिए गए तभी शव को देखा। शव को देखते ही वे हो हल्ला मचाने लगे। कुछ ही देर में वहां लोगों की काफी भीड़ जुट गई। घटना स्थल के अवलोकन के बाद ऐसा प्रतीत हो रहा था कि उसने मरने से पूर्व हत्यारों से संघर्ष भी किया है। आशंका व्यक्त की जा रही है कि उसकी गला घोंटकर हत्या की गई है। मृतक के मुंह से झाग भी निकला था और घटना स्थल पर कुछ चना भी पाया गया। मृतक के शरीर पर नारंगी रंग का अंडरवियर है। पुलिस के प्रयास के बाद भी शव की शिनाख्त नहीं हो पाई थी।