पूर्व विधायक ने सीएम को किया ट्वीट
जागरण संवाददाता बलिया भाजपा के पूर्व विधायक राम इकबाल सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ को
By JagranEdited By: Published: Sun, 01 Aug 2021 04:28 PM (IST)Updated: Sun, 01 Aug 2021 04:28 PM (IST)
जागरण संवाददाता, बलिया : भाजपा के पूर्व विधायक राम इकबाल सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ को ट्वीट कर जिले की प्रमुख समस्याओं से अवगत कराया है। साथ ही पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी प्रश्नचिह्न खड़ा किया है। उन्होंने चितबड़ागांव थाना क्षेत्र के भाजपा के पुराने कार्यकर्ता तारकेश्वर की पुलिस के सामने पिटाई के मामले को संज्ञान में लाया है। उन्होंने कहा है कि जमीन की नापी के दौरान पुलिस के सामने ही पट्टीदारों ने उनकी पिटाई कर दी। पुलिस ने उल्टे उन्हीं को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने रसड़ा स्वास्थ्य केंद्र की ध्वस्त स्वास्थ्य व्यवस्था से भी अवगत कराया है। उन्होंने विशेषज्ञ डाक्टर के नहीं होने से मरीजों की परेशानी को ट्वीट के माध्यम से बयां किया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें