बलिया के नगरा में 250 केवीए के ट्रांसफार्मर में लगी आग, दमकल कर्मियों ने पाया काबू
नगरा (बलिया) के नहर चौक पर अलसुबह 250 केवीए के ट्रांसफार्मर में आग लग गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच ...और पढ़ें

बलिया के नगरा में 250 केवीए ट्रांसफार्मर में लगी आग बड़ा हादसा टला।
HighLights
नगरा में 250 केवीए ट्रांसफार्मर में भीषण आग लग गई।
स्थानीय लोगों की सूचना पर दमकल टीम मौके पर पहुंची।
दमकल कर्मियों ने तत्परता से आग पर काबू पाकर हादसा टाला।
जागरण संवाददाता, नगरा (बलिया)। नगर पंचायत नगरा के नगरा-रसड़ा मार्ग स्थित नहर चौक पर गुरुवार की अलसुबह 250 केवीए के विद्युत ट्रांसफार्मर में अचानक आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते ट्रांसफार्मर आग की भीषण लपटों में घिर गया और धू-धू कर जलने लगा।
घटना के बाद आसपास के लोगों में दहशत का माहौल पैदा हो गया। हालांकि स्थानीय लोगों की सूझबूझ और दमकल कर्मियों की तत्परता से समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा होने से टल गया। गुरुवार अलसुबह नहर चौक के पास लगे 250 केवीए के ट्रांसफार्मर में अचानक आग लग गई।
ट्रांसफार्मर से आग की ऊंची-ऊंची लपटें उठती देख आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल सतर्कता दिखाई और इसकी सूचना डायल 112 पुलिस सेवा के साथ अग्निशमन केंद्र को दी। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
समय रहते आग बुझा दिए जाने से आसपास के क्षेत्र में किसी बड़े नुकसान की स्थिति उत्पन्न नहीं हुई। इस संबंध में एसडीओ जाहिद इकबाल ने बताया कि ट्रांसफार्मर किन कारणों से जला, इसकी जांच कराई जाएगी। जांच के बाद ही आग लगने के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।