Move to Jagran APP

पुण्यतिथि पर याद किए गए सेनानी पं. देवनाथ उपाध्याय

पुण्यतिथि पर याद किए गए सेनानी पं. देवनाथ उपाध्याय

By JagranEdited By: Published: Mon, 20 Jul 2020 06:53 PM (IST)Updated: Mon, 20 Jul 2020 06:53 PM (IST)
पुण्यतिथि पर याद किए गए सेनानी पं. देवनाथ उपाध्याय
पुण्यतिथि पर याद किए गए सेनानी पं. देवनाथ उपाध्याय

जागरण संवाददाता, नवरतनपुर, (बलिया): स्वतंत्रता सेनानी बालिका विद्यालय में सोमवार को भारतीय स्वतंत्रता संघर्ष में सहभाग करने वाले अमर सेनानी पंडित देवनाथ उपाध्याय की 28वीं पुण्यतिथि शारीरिक दूरी के नियमों का पालन करते हुए मनाई गई। संरक्षक डॉ. चंद्रशेखर उपाध्याय कहा कि वे 1942 के क्रान्ति के अग्रणी नेता थे। उन्होंने 1951-52 में बेल्थरारोड में डीएवी कालेज की स्थापना की। 1978 में अपने गांव में बालिकाओं की शिक्षा हेतु नवरतनपुर नवानगर में स्वतंत्रता सेनानी बालिका विद्यालय की स्थापना की। 1992 में वाराणसी में एक सड़क दुर्घटना में वे दिवंगत हो गए थे। अध्यक्षता करते हुए पं. देवनाथ के मानस पुत्र अबरार अहमद खां ने कहा कि बलिया के 1942 के जनक्रान्ति के अनेक अग्रणी नायकों में एक थे। डॉ. निर्मल पाण्डेय ने पंडित देवनाथ उपाध्याय संग बलिया के अनेकानेक नायकों के इतिहास को लिपिबद्ध करने का प्रस्ताव रखा। इस मौके पर डॉ. प्रीति उपाध्याय, अजय मिश्र, संजय सिंह, विद्यालय की प्रधानाध्यापक शीला सिंह, गीता शुक्ला, विष्णावती यादव, सरस्वती पाठक, मनोरमा यादव, एसरार अहमद खान, विजय शंकर यादव, कमलेश राय, प्रभुनाथ राय, नेहाल अहमद खान, बिट्टू, अंशिका सिंह, सृष्टि सिंह आदि मौजूद थीं।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.